रोहित की भविष्यवाणी हुई सच! संजू सैमसन को पहले दिन दिया था खास मंत्र, अब वीडियो देख लोग ठोक रहे सलाम
संजू सैमसन की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के उन सुनहरे शब्दों का बड़ा हाथ है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत में जब संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही थी, तब रोहित शर्मा (जो इस बार ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मौजूद थे) ने संजू का हौसला बढ़ाया था।
रोहित ने संजू से कहा था "कैसा है? दुखी मत हो, बहुत बड़ा टूर्नामेंट है, तुझे तेरा मौका जरूर मिलेगा।" रोहित की यह भविष्यवाणी सच साबित हुई है। जब संजू को मौका मिला, तो उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ न केवल 97* रनों की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली, बल्कि भारत को सेमीफाइनल का टिकट भी दिला दिया।

आईसीसी ने शेयर किया वीडियो
आईसीसी (ICC) ने भी एक भावुक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रोहित और संजू के इस खास पल को दिखाया गया है, जो साबित करता है कि रोहित हमेशा से संजू की काबिलियत पर भरोसा रखते थे।
संजू सैमसन की क्लास बैटिंग
सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में मास्टर क्लास बैटिंग कर भारतीय टीम की पारी को अकेले आगे लेकर चले गए। उन्होंने विंडीज गेंदबाजों की धुनाई करने के अलावा कोई शॉट खराब नहीं खेला। अन्य खिलाड़ी सामने आउट हुए लेकिन सैमसन ने खुद को क्रीज पर बनाए रखा और अंत तक टिककर टीम इंडिया को एक ऐतिहासिक जीत दिलाकर ले गए। उनकी पारी देखकर कोलकाता के दर्शक झूम गए और मैदान पर वन्दे मातरम् गाने लगे।
भारत को दो कदम करने हैं पार
भारतीय टीम ने इस विश्व कप में दूसरा चरण पार कर लिया है, पहले लीग चरण में खेलकर सुपर आठ तक का सफर था और अब सेमीफाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है और खिताबा बचाने के लिए दो मैचों में जीत दर्ज करनी है। संजू सैमसन के बल्ले से वहां भी रन आने की उम्मीद की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications