Ind vs Aus: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में इतिहास रच सकते है रोहित शर्मा, बस लगाने होंगे 2 छक्के

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, 19 सितंबर: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार, 20 सितंबर को पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, वहीं टॉस 7:00 बजे होगा। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दौरे पर भारतीय टीम टी20 विश्वकप के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी। वहीं सीरीज के पहले टी20 में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इतिहास रच सकते हैं। हिटमैन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

सिर्फ 2 छक्के लगाने होंगे

सिर्फ 2 छक्के लगाने होंगे

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 171 छक्के लगाए हैं। वहीं इस लिस्ट में टॉप पर न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं। गुप्टिल ने टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक 172 छक्के लगाए हैं। ऐसे में अगर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में रोहित शर्मा दो छक्के लगा देते हैं तो वह न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज को पीछे छोड़ देंगे। वहीं इस लिस्ट में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली 9वें पायदान पर हैं। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में अब तक 104 छक्के जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 सिक्स लगाते ही वह न्यूजीलैंड के ही कॉलिन मुनरो को पछाड़ देंगे।

9वें पायदान पर विराट

9वें पायदान पर विराट

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों को फेहरिस्त में वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज क्रिस गेल तीसरे पायदान पर हैं। गेल ने अपने करियर में 124 छक्के लगाए हैं। वहीं इंग्लैंड के इयोन मॉर्गन 120 छक्कों के साथ चौथे, ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान ऐरॉन फिंच 117 छक्कों के साथ पांचवें, आयरलैंड के पॉल स्टर्लिंग 111 छक्कों के साथ छठे, वेस्टइंडीज के एविन लुईस 110 सिक्स के साथ 7वें, कॉलिन मुनरो 107 सिक्स के साथ 8वें, विराट कोहली 104 छक्कों के साथ 9वें और डेविड वॉर्नर 100 छक्कों के साथ 10वें पायदान पर हैं।

T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

T20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के

  • मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड): 172 छक्के
  • रोहित शर्मा (भारत): 171 छक्के
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज): 124 छक्के
  • इयोन मॉर्गन (इंग्लैंड): 120 छक्के
  • ऐरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया): 117 छक्के
  • पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड): 111 छक्के
  • एविन लुईस (वेस्टइंडीज): 110 छक्के
  • कॉलिन मुनरो (न्यूजीलैंड): 107 छक्के
  • विराट कोहली (भारत): 104 छक्के
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया): 100 छक्के

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+