रोहित शर्मा के बारे में अगरकर बोल गए झूठ? हिटमैन के वायरल वीडियो ने किया हैरान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को वनडे टीम की कप्तानी से जिस प्रकार हटाया गया है, उसे कोई पसंद नहीं कर रहा है। रोहित के फैन्स ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोल दिया था। अब उनका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप 2027 खेलने की इच्छा जताई थी।
अजित अगरकर ने कहा था कि वर्ल्ड कप के लिए रोहित और कोहली स्पष्ट नहीं हैं। गिल को एकदिवसीय क्रिकेट के अनुकूल कप्तान बनने के लिए समय देने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा तीन प्रारूप में अलग-अलग कप्तान नहीं रखने का निर्णय लेते हुए रोहित को हटा दिया।

रोहित ने खुद जताई वर्ल्ड कप खेलने की इच्छा
रोहित शर्मा ने विमल कुमार को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अगले वनडे वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं। 2023 में जो कमी रह गई थी, उसे पूरा करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। रोहित ने साफ़ तौर पर अगला वर्ल्ड कप खेलने के लिए कहा है।
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि रोहित का जब मन है, तो अगरकर ने किस आधार पर यह कहा कि रोहित स्पष्ट नहीं हैं। अगर रोहित शर्मा स्पष्ट नहीं होते, तो वह वनडे वर्ल्ड कप से भी संन्यास की घोषणा कर चुके होते। सिर्फ इसी प्रारूप के लिए रुके रहने का क्या अर्थ है।
क्या रोहित और बोर्ड के बीच नहीं हुई बात
अगरकर की बातों से एक चीज तो साफ़ -पता चलती है कि बोर्ड और रोहित शर्मा के बीच बातचीत नहीं हुई है। कप्तानी से उनको हटाने का फैसला बिना पूछे या बिना बात किये लिया गया होगा। अजित अगरकर ने पहले भी रोहित शर्मा को टेस्ट कप्तानी से हटाते हुए बेइज्जत किया था। रोहित और कोहली को बेइज्जती के बाद रिटायरमेंट लेना पड़ा था।
रोहित को रिटायरमेंट की तरफ धकेला जा रहा
अब भी कुछ वही होता हुआ नज़र आ रहा है। टेस्ट और टी20 से रिटायरमेंट के बाद रोहित शर्मा के पास अब एकदिवसीय प्रारूप है। अगर वह खेल रहे हैं, तो कप्तानी से हटाकर उनको संन्यास की तरफ धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। चैम्पियंस ट्रॉफी जीतने के बाद भारत की टीम अब पहली सीरीज ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेलेगी और कप्तान बदलकर विनर रोहित शर्मा का अपमान करने जैसा काम किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications