विराट कोहली और रोहित शर्मा में बेहतर टी-20 कप्तान कौन? जानिए आंकड़ों में कौन किस पर है भारी

भारतीय टीम के एशिया कप से बाहर होते ही एक बार फिर टीम की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी पर कई पूर्व क्रिकेटर सवाल खड़े कर रहे हैं।

नई दिल्ली, 8 सितंबर। भारतीय टीम के एशिया कप से बाहर होते ही एक बार फिर टीम की कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी पर कई पूर्व क्रिकेटर सवाल खड़े कर रहे हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने तो यहां तक कह दिया कि कोहली को कप्तानी से हटाने का फैसला टीम मैनजमेंट का सही नहीं था। वहीं सोशल मीडिया पर लगातार रोहित शर्मा के अपने खिलाड़ियों के प्रति व्यवहार को लेकर सवाल किए जा रहे हैं।

बतौर कप्तान रोहित का रिकॉर्ड

बतौर कप्तान रोहित का रिकॉर्ड

टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा भारत के लिए अब तक कुल 39 टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी कर चुके हैं। इस दौरान टीम को 31 मैचों में जीत मिली है। जबकि 8 मुकाबलों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है। साल 2017 में रोहित शर्मा पहली बार श्रीलंका दौरे पर बतौर कप्तान गए थे। रोहित शर्मा की जीत की प्रतिशत 39.48 रही है, जो कि दूसरे भारतीय कप्तानों की तुलना में बेहतर है।

कोहली की कप्तानी में ऐसा था टीम का हाल

कोहली की कप्तानी में ऐसा था टीम का हाल

विराट कोहली ने 50 टी-20 मुकाबलों में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इसमें से 30 मुकाबलों को वह जीतने में सफल रहे थे। कोहली की जीत प्रतिशत 64.58 रही थी। बतौर कप्तान टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी कोहली ही रहे हैं। लिहाजा अपनी कप्तानी में कोहली ने बल्ले से भी टीम के लिए अहम योगदान दिया है।

विराट कोहली और रोहित शर्मा में बेहतर टी-20 कप्तान कौन?

विराट कोहली और रोहित शर्मा में बेहतर टी-20 कप्तान कौन?

हालांकि, इन दिनों एक बार फिर कप्तानी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। लेकिन अगर कोहली और रोहित की कप्तानी की तुलना की जाये तो उसमें रोहित शर्मा ही बेहतर दिखाई पड़ते हैं। आंकड़ों के लिहाज से रोहित शर्मा कोहली से बेहतर कप्तान हैं। एशिया कप में लगातार दो मुकाबले गंवाने वाली भारतीय टीम को इससे पहले कभी भी रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 में लगातार दो हार का सामना नहीं करना पड़ा था।

इस वजह से विराट कोहली से छिनी थी कप्तानी

इस वजह से विराट कोहली से छिनी थी कप्तानी

आईसीसी ट्रॉफी जीतने में कोहली की नाकामी के कारण रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया था। पिछले साल 2021 में कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेड से ही बाहर हो गई थी। जिसके बाद कोच रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली द्वारा किए गए कुछ फैसलों पर जमकर आलोचनाएं की गई थी। एशिया कप से बाहर होने के बाद भारतीय फैंस भारतीय टीम को वर्ल्ड कप में बेहतर प्रदर्शन करते देखना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+