रोहित शर्मा विराट कोहली के साथ RCB के लिए खेलेंगे अगला IPL? जानिए दिनेश कार्तिक ने क्या कहा
IPL 2025, RCB Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। अगले साल आईपीएल में रोहित शर्मा किस टीम की तरफ से खेलेंगे इस बात को लेकर लगातार बातचीत हो रही है। इस बीच पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक से रोहित शर्मा को लेकर एक मजेदार सवाल पूछा गया।
क्या रोहित होंगे आरसीबी का हिस्सा!
रोहित शर्मा के RCB में शामिल होने की संभावनाओं पर दिनेश कार्तिक ने अपने विचार पेश किए। क्रिकबज के साथ बातचीत के दौरान दिनेश कार्तिक से आईपीएल 2025 में रोहित शर्मा के आरसीबी का नेतृत्व करने की संभावना के बारे में पूछा गया। फ्रैंचाइज़ी के पूर्व खिलाड़ी ने इस सवाल पर कोई भी जवाब नहीं दिया।

रोहित शर्मा को लेकर अटकलें तेज
आईपीएल के पिछले सीजन से ही रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस के साथ भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें कप्तानी की भूमिका से हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान नियुक्त कर दिया, जिस पर फैंस ने हैरानी जताई थी। इसके बाद से लगातार रोहित शर्मा को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है।
रोहित हैं आईपीएल के सफल कप्तान
हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया गया और मुंबई इंडियंस के साथ रोहित की सफलता के बावजूद उन्हें नेतृत्व की भूमिका सौंपी गई। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में पांच खिताब जीते थे। जिससे मुंबई आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बन गईं।
नई टीम में होगी रोहित की एंट्री
ऐसी खबरें हैं कि रोहित शर्मा आईपीएल 2024 के बाद मुंबई इंडियंस छोड़ देंगे। उम्मीद है कि बल्लेबाज आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के लिए उपलब्ध होंगे। यहां तक कि भारतीय कप्तान ने केकेआर के कोच अभिषेक नायर से बातचीत के दौरान इस बात के संकेत दिए थे कि यह मुंबई इंडियंस के साथ उनका आखिरी सीजन था। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मैच के दौरान रोहित ने मुंबई इंडियंस टीम के अपने साथियों के साथ रहने के बजाय बारिश के दौरान केकेआर के ड्रेसिंग रूम में बैठकर लोगों को हैरान कर दिया था।
नई भूमिका में नजर आएंगे दिनेश कार्तिक
दिनेश कार्तिक आईपीएल 2024 के बाद इंडियन प्रीमियर लीग से संन्यास ले लिया। अपने अंतिम सीजन में उन्होंने 15 मैचों में 187.36 की स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाए और अपनी टीम को प्लेऑफ में पहुंचने में मदद की। कार्तिक अब आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मेंटर के रूप में काम करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications