Rohit Sharma: क्या आने वाला है 'जूनियर हिटमैन'? रोहित की पत्नी रितिका हैं गर्भवती?
Rohit Sharma to become father for second time? टीम इंडिया के स्टार कैप्टन रोहित शर्मा के बारे में एक खबर ने जोर पकड़ा है, ऐसा कहा जा रहा है कि वो दोबारा पापा बनने जा रहे हैं।
उनकी पत्नी रितिका सजदेह दूसरी बार गर्भवती हैं। हालांकि इस बारे में रितिका या रोहित दोनों में से किसी ने कोई बयान नहीं दिया है लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह बात उठ रही है।

आपको बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर CEAT क्रिकेटर रेटिंग अवार्ड्स का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें रितिका को देखकर लगा कि वो गर्भवती हैं। हालांकि उन्होंने ब्लू रंग की एक वेस्टर्न ड्रेस पहनी हुई थीं और बहुत ही नार्मली वॉक कर रही थीं।
क्या इवेंट में दिखा रितिका का बेबी बंप?
अब ये कैमरे की गलती है या फिर कुछ और क्योंकि उस ड्रेसं में रितिका का पेट कुछ निकला हुआ दिख रहा है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि रितिका सजदेह शर्मा का बेबी बंप दिख रहा है।
बेटी समायरा के मम्मी-पापा हैं रोहित-रितिका
आपको बता दें कि क्रिकेट की दुनिया का ये शानदार कपल पहले से एक बेटी समायरा के मम्मी-पापा हैं, जिसका जन्म 30 दिसंबर, 2018 को हुआ था। मालूम हो कि रितिका और रोहित दोनों ने 15 दिसंबर, 2015 में लंबी डेटिंग के बाद शादी की थी। रोहित शर्मा ने रितिका को उसी मैदान पर प्रपोज किया था, जहां से उनके खेल की शुरुआत हुई थी।
गर्लफ्रेंड और बीवी बनने से पहले रोहित की मैनेजर थीं रितिका
रितिका कैप्टन रोहित की गर्लफ्रेंड और बीवी बनने से पहले उनकी मैनेजर हुआ करती थीं। दोनों की पहली मुलाकात युवराज सिंह ने एक ए़ड शूट के दौरान कराई थी। आपको बता दें कि रितिका भारत के 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह को अपना भाई मानती हैं और रोहित से पहले वो युवी के लिए ही काम भी करती थीं। रोहित ने अपने कई इंटरव्यू में रितिका को अपनी ताकत बताया है।
श्रीलंका सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं कैप्टन रोहित
मालूम हो कि भारतीय कप्तान फिलहाल भारत बनाम श्रीलंका सीरीज के बाद ब्रेक पर हैं। वह सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए मैदान पर वापसी करेंगे। टेस्ट के बाद भारत पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगा।
क्या आने वाला है 'जूनियर हिटमैन'? फैंस पूछ रहे हैं सवाल
फिलहाल रोहित के फैंस उनके दोबारा पापा बनने की न्यूज सुनकर काफी उत्सुक हैं और वो बेसब्री से उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने तो रोहित को 'जूनियर हिटमैन' के आने की बधाई भी दे डाली है। देखते हैं इस बात पर कैप्टन का रिएक्शन कब और क्या आता है?












Click it and Unblock the Notifications