सूर्यकुमार यादव ने की भारतीय कप्तान की तारीफ, कहा- उन्होंने हमेशा कठिन समय में मेरा साथ दिया है
मैनचेस्टर, जुलाई 17। टीम इंडिया में मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने टीम के कप्तान रोहित शर्मा की तारीफ की है। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में आखिरी वनडे से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने बताया कि किस तरह रोहित शर्मा ने उनके बुरे वक्त में उनका बखूबी साथ दिया, जिसकी वजह से वो आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन कर पाए, जिसके बाद टीम इंडिया में मौका मिल पाया।

कठिन समय में दिया मेरा साथ- सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को लेकर कहा है कि उनसे मैंने हमेशा कुछ ना कुछ सीखा है, क्योंकि टीम इंडिया में खेलने से पहले मैं उनके साथ मुंबई इंडियंस में लंबे समय से खेल रहा हूं। यादव ने कहा कि रोहित भाई ने हमेशा कठिन समय में मेरा साथ दिया है और मेरी मदद की है। सूर्यकुमार यादव ने कहा, 'जब से मैंने घरेलू क्रिकेट खेलना शुरू किया, तब से वह मुझे देख रहे हैं और मेरे क्रिकेट के बारे में बात कर रहे हैं। साल 2018 में हम आईपीएल के दौरान अपने खेल के बारे में बहुत बातचीत करते थे।'
क्या बात होती थी सूर्यकुमार यादव और रोहित के बीच
सूर्यकुमार यादव ने कहा कि मुझे याद है 2021 के आईपीएल में मेरा फॉर्म सही नहीं चल रहा था, उस मुश्किल समय में उन्होंने मुझसे बातचीत की और मेरा पूरा सपोर्ट किया। फिर जब मैंने घरेलू क्रिकेट करियर का आगाज किया तो तब भी वो दूसरे छोर पर मेरे साथी बल्लेबाज थे। सूर्यकुमार ने कहा कि हमारे बीच अक्सर इन बातों पर चर्चा होती थी कि मैं अपनी बल्लेबाजी में कैसे सुधार कर सकता हूं। प्रेशर वाले मुकाबले में खुद को कैसे संभाल सकता हूं और पारी को कैसे आगे बढ़ा सकता हूं।












Click it and Unblock the Notifications