कोरोना पॉजिटिव Rohit Sharma ने फोटो शेयर कर दिए बड़े संकेत, इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे टेस्ट?

1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाना है।

नई दिल्ली: 1 जुलाई से भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में रिशेड्यूल टेस्ट मैच खेला जाना है। इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी। इस खबर ने मानों क्रिकेट के गलियारों में खलबली मचा दी। सभी के जहन में ये सवाल था कि अब इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट में कौन ओपन करेगा और कप्तानी की जिम्मेदारी किसको सौंपी जाएगी? हालांकि, इसी बीच रोहित शर्मा ने खुद अपनी फोटो शेयर कर फैंस के चिंता को थोड़ा सा कम कर दिया है।

सामने आई रोहित की पहली फोटो

सामने आई रोहित की पहली फोटो

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद भारतीय कप्तान का पहला रिएक्शन सोमवार की देर शाम को सामने आया। रोहित ने होटल के कमरे से अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर खुद की एक मुस्कुराती हुई सेल्फी शेयर की। रोहित फिलहाल आइसोलेशन में हैं और BCCI की मे मेडिकल टीम उनकी देखरेख कर रही है। टीम इंडिया के कैप्टन ने खुद अपनी फोटो शेयर कर फैंस को अपने जल्दी फिट होने के बड़े संकेत दिए हैं। उनकी इस पोस्ट के बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वह एजबेस्टन टेस्ट से पहले अपनी फिटनेस हासिल कर लेंगे।

सबसे अहम खिलाड़ी है हिटमैन

सबसे अहम खिलाड़ी है हिटमैन

रोहित शर्मा बतौर कप्तान और बतौर प्लेयर भारतीय टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक हैं। टीम इंडिया का फुलटाइम कप्तान बनाए जाने के बाद रोहित का ये पहला बड़ा विदेशी दौरा है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि हिटमैन पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में जो रूट (Joe Root) के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। 35 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 11 टेस्ट मैचों में 47.68 की शानदार औसत के साथ कुल 906 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से दो शतक और चार अर्धशतक भी देखने को मिले।

पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर भी उनका बल्ला खूब बोला था। 4 मैचों में शर्मा जी 52.57 की औसत से 368 रन जोड़े थे। 8 पारियों में उन्होंने एक शतक के साथ 3 बार 50+ का स्कोर बनाया था। केनिंग्टन ओवल में खेले गए चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित ने 127 रन बनाए थे।

मयंक बने रोहित के कवर

मयंक बने रोहित के कवर

रोहित शर्मा को कोरोना होने के बाद BCCI ने मयंक अग्रवाल को रोहित के कवर के तौर पर इंग्लैंड भेजा है। मयंक को इंग्लैंड भेजने का सीधा मतलब ये हैं कि अगर पांचवें टेस्ट मैच के लिए रोहित शर्मा फिट नहीं हो पाते हैं, तो शुभमन गिल के साथ मयंक अग्रवाल को पारी का आगाज करते देखा जाएगा। हालांकि, बोर्ड के पास मयंक के अलावा ओपनिंग के लिए पहले से टीम में हनुमा विहारी, चेतेश्वर पुजारा और केएस भरत के ऑप्शन मौजूद है।

भारत के पास सीरीज जीत का शानदार मौका

भारत के पास सीरीज जीत का शानदार मौका

1 जुलाई से खेला जाने वाला टेस्ट टीम इंडिया के लिए बहुत खास है। ये मुकाबला पिछले साल खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा है। पिछले साल कोरोना के चलते पांचवां टेस्ट स्थगित करना पड़ा था, तब ये मैच मैनचेस्टर में खेला जाना था। यही मुकाबला अब 1 जुलाई से एजबेस्टन में होगा।

टेस्ट सीरीज में फिलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। ऐसे में भारत अगर आखिरी टेस्ट जीत जाता है या मुकाबला ड्रॉ पर भी खत्म होता है, तो भारतीय टीम 15 साल के लंबे इंतजार के बाद पहली बार इंग्लैंड की धरती पर टेस्ट सीरीज अपने नाम करेगी। आखिरी बार भारत ने इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर 2007 की टेस्ट सीरीज में हराया था। उस समय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+