रोहित शर्मा का Twitter अकाउंट हैक? लगातार हो रहे हैं अजीब Tweet, चहल ने पूछा-सब ठीक है भैया?

नई दिल्ली, 01 मार्च। टीम इंडिया के डैशिंग कैप्टन रोहित शर्मा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं, वजह है उनका Twitter अकाउंट क्योंकि वहां पर जिस तरह से ट्वीट किए जा रहे हैं, उसे देखकर लोगों को लगने लगा है कि रोहित का Twitter अकाउंट हैक हो गया है और इस बात को बल तब और मिल गया जब क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन और यजुवेंद्र चहल ने रोहित से सवाल पूछ लिया कि सब ठीक है ना?

रोहित शर्मा का Twitter अकाउंट हैक?

रोहित शर्मा का Twitter अकाउंट हैक?

दरअसल आज सुबह से रोहित शर्मा के अकाउंट से अजीबो-गरीब ट्वीट आ रहे हैं, जिसके बाद लोगों को लगा कि शायद रोहित का Twitter अकाउंट हैक हो गया है। रोहित की ओर से पहला ट्वीट किया गया तो उसमें लिखा था ' मुझे सिक्के उछालना पसंद है, खासकर जब वह मेरे पेट में आकर गिरें'।

दूसरे ट्वीट में रोहित ने लिखा कि 'क्रिकेट बॉल खाने लायक होती हैं, सही है ना?' और तीसरे ट्वीट में लिखा गया कि Bzz....! Did you know? Buzzing beehives make for great boxing bags! मतलब कि 'मधुमक्खी एक बढ़िया बॉक्सिंग बैग का काम करती हैं।'

रोहित शर्मा इस तरह के ट्वीट क्यों कर रहे हैं?

रोहित शर्मा इस तरह के ट्वीट क्यों कर रहे हैं?

इसके बाद लोगों को लगने लगा कि बीते रविवार को इतिहास रचने वाले रोहित शर्मा इस तरह के ट्वीट क्यों कर रहे हैं? लगता है कि शायद उनका अकाउंट ही हैक हो गया है। वरना रोहित इस तरह की बात क्यों करते?

'भैया क्या हो रहा है, सब ठीक है ना?'

लोग इसी उधेड़बुन में थे कि तभी युजवेंद्र चहल ने भी ट्वीट कर लिखा कि भैया? क्या हो रहा है, सब ठीक है ना? , जिस पर आर अश्विन ने रोहित को चिढ़ाते हुए लिखा कि 'बॉल खाने से भी अच्छा विकल्प हो सकता है?

लोग भी रोहित से अजीबो-गरीब प्रश्न कर रहे हैं...

लोग भी रोहित से अजीबो-गरीब प्रश्न कर रहे हैं...

जिसके बाद सबको लगने लगा कि वाकई में मामला कुछ गड़बड़ ही है, तभी तो बाकी लोग भी रोहित से अजीबो-गरीब प्रश्न कर रहे हैं। फिलहाल अभी तक बात क्या है? ये पता नहीं चल पाई है। हालांकि हो सकता है कि ये ट्वीट किसी एड के सिलसिले में हुए हों, जिसका खुलासा अभी रोहित शर्मा नहीं करना चाहते हों। लेकिन जो भी हो रोहित इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं और लोग जमकर उनके ट्वीट पर ट्वीट कर रहे हैं।

टीम इंडिया ने तीनों मैच जीते और रिकॉर्ड बना दिया

टीम इंडिया ने तीनों मैच जीते और रिकॉर्ड बना दिया

मालूम हो कि भारत ने रविवार को धर्मशाला में T-20 मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सीरीज पर कब्जा कर लिया था। रोहित शर्मा की अगुवाई में खेली गई इस सीरीज इंडिया ने तीनों मैच जीते और रिकॉर्ड बना दिया। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बाद अब भारत ने श्रीलंका को धूल चटाई है। फिलहाल अब सबकी निगाहें 4 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने वाले टैस्ट मैच पर है, जिसमें रोहित पहली बार टेस्ट की कप्तानी करते नजर आएंगे। सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है भारत यहां भी रोहित की कप्तानी में बेहतर प्रदर्शन करेगा।

यहां देखें रोहित शर्मा के Tweets

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+