WTC के फाइनल में जाना रोहित शर्मा के लिए 2023 का पहला और बड़ा चैलेंज, ऑस्ट्रेलिया को देनी है मात
रोहित शर्मा के लिए साल 2023 का सबसे पहला और बड़ा चैलेंज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना है और इसके लिए टीम इंडिया अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा।

साल 2023 का आगाज हो चुका है और यह साल भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारत इस साल वनडे विश्व कप की मेजबानी करेगा, जिसके लिए टीम तैयार करना बहुत बड़ी चुनौती है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के लिए साल 2023 का सबसे पहला और बड़ा चैलेंज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाना है और इसके लिए टीम इंडिया अगले महीने से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी ही WTC 2022 के दूसरे फाइनलिस्ट को तय करेगी। हालांकि ऑस्ट्रेलिया पहले ही फाइनल में जगह बना चुकी है।
कैसे WTC के फाइनल में जाएगा भारत?
आपको बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चारों टेस्ट मैच या तो जीतने होंगे और अगर जीत भी नहीं मिलती है तो कम से कम चारों मैच ड्रॉ करने होंगे, लेकिन अगर चार मैचों में से भारत एक भी मैच हार जाता है तो डब्ल्यूटीसी के फाइनल में जाने का रास्ता मुश्किल हो जाएगा। WTC के फाइनल में पहुंचने की राह भारत के लिए आसान मेलबर्न में दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के हाथों दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद हुई है। दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद भारत के फाइनल में पहुंचने की संभावनाएं अधिक बढ़ गई हैं। भारतीय टीम अभी अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है।












Click it and Unblock the Notifications