Rohit Sharma ने खुद को फिट रखने के लिए दी बड़ी कुबार्नी, नहीं होना चाहते मोटा, ये ख्वाहिश है अब भी अधूरी!
Rohit Sharma, Video Viral: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं। भारतीय टीम को साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। पिछले साल टीम को टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने वाले रोहित शर्मा का वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना अब भी अधूरा है। जिसे वह साल 2027 में पूरा करना चाहेंगे।
खास क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा (Rohit Sharma, Video Viral)
रोहित शर्मा ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच में 76 रनों की शानदार पारी खेली, जिससे भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने इस पारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 रन पूरे किए और यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। अब वह सचिन तेंदुलकर (34,357), विराट कोहली (27,910), और राहुल द्रविड़ (24,208) जैसे दिग्गजों के साथ इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं।

रोहित ने किया 10 किलो वजन कम
अपने लगभग 18 साल के शानदार करियर में रोहित के नाम 11,000 से अधिक वनडे रन और टी-20 फॉर्मेट में भारत के लिए सर्वाधिक 4,231 रन दर्ज हैं। मैच जीतने के बाद जब जश्न के दौरान केक काटा गया तो रोहित शर्मा ने केक खाने से मना कर दिया। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज़ में कहा कि नहीं खाऊंगा, मोटा हो जाऊंगा वापिस। दरअसल, रोहित ने कोच अभिषेक नायर के साथ ट्रेनिंग करते हुए 10 किलो से अधिक वजन कम किया है और वह एक सख्त डाइट प्लान का पालन कर रहे हैं।
शानदार फॉर्म में हैं रोहित शर्मा
ऑस्ट्रेलिया सीरीज से पहले कप्तानी से हटाए जाने के बाद उनके भविष्य को लेकर संदेह था। लेकिन रोहित ने अपने बल्ले से जवाब दिया है। पिछली 6 वनडे पारियों में उन्होंने एक शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता और दक्षिण अफ्रीका सीरीज में भी वह रन बनाने के मामले में केवल विराट कोहली से पीछे थे।












Click it and Unblock the Notifications