ऑस्ट्रेलिया को कूटकर लौटे रोहित शर्मा के लिए उमड़ी भीड़, मुंबई में शानदार स्वागत का वीडियो वायरल
Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा जब स्वदेश लौटे, तो मुंबई एयरपोर्ट पर उनके फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया। फैंस ने उन्हें 'मुंबई चा राजा' के नाम से पुकारा और उनके साथ अपनी खुशी साझा की, इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है।
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में रोहित शर्मा का जलवा
इस तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 202 रन बनाए, जिससे उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का खिताब मिला। ये सीरीज उनके लिए कई मायनों में खास रही, क्योंकि हो सकता है यह उनका आखिरी ऑस्ट्रेलिया दौरा हो।

रोहित ने एक फिफ्टी और एक नाबाद शतक बनाया। तीसरे वनडे में नाबाद शतक जड़ते हुए भारत को 9 विकेट से जीत दिलाई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में रोहित ने अब तक कुल 50 शतक लगाए हैं, टेस्ट में 12, वनडे में 33, और T20 में 5 बार उन्होंने सैकड़ा जमाने का कारनामा किया है।
सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट
वतन वापसी से पहले रोहित शर्मा ने एक्स (Twitter) पर सिडनी को अलविदा कहते हुए भावुक पोस्ट किया। यह पोस्ट उनके फैंस के बीच भी खूब वायरल हुई। फ़िलहाल तो रोहित वापस भारत आ गए हैं और अगली सीरीज तक घर पर ही रहेंगे।
पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद रोहित शर्मा ने जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए धमाका कर दिया, एडिलेड में उनके बल्ले से 73 रन आए लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सिडनी में 121 रन की नाबाद पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा ने प्लेयर ऑफ़ द मैच और सीरीज दोनों खिताब अपने नाम किये। सिडनी में उनके शतक और विराट कोहली के नाबाद 74 रनों की बदौलत टीम इंडिया ने जीत हासिल की थी। अब रोहित के पास अगले एक महीने आराम करने का मौका होगा और बाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications