कोहली के शतक पर रोहित की गाली वाले मामले पर बड़ा खुलासा, अर्शदीप ने बताया हिटमैन ने क्या कहा

Arshdeep Singh: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह अपने मस्ती-मजाक के लिए जाने जाते हैं। रांची एकदिवसीय मैच के बाद रोहित शर्मा के उन शब्दों को लेकर उनका बयान आया है, जो हिटमैन ने विराट कोहली के शतक के बाद कहे थे।

वायरल वीडियो में रोहित द्वारा गाली देने की बातें सामने आ रही थीं। अर्शदीप ने उस मामले को लेकर अपनी बात रखी है, सोशल मीडिया पर उनका वीडियो आया है। जिसमें रोहित शर्मा के शब्दों को काफी अलग बताया है, इसमें मजाकिया अंदाज शामिल है।

rohit sharma arshdeep singh

सोशल मीडिया पर अर्शदीप सिंह का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिल्कुल मस्तीभरे अंदाज़ में फैंस के सबसे चर्चित सवाल का जवाब देते नजर आए। पंजाब किंग्स द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में अर्शदीप ने मज़ाकिया लहज़े में 'मुझे नादिया पसंद है' वाला डायलॉग दोहराकर माहौल को और भी हल्का बना दिया। अर्शदीप सिंह के अनुसार रोहित शर्मा ने कहा कि नीली परी, लाल परी, कमरे में बंद, मुझे नादिया पसंद।

अर्शदीप सिंह ने पूरी तरह से उस मुद्दे को अलग बताने का प्रयास किया है लेकिन फैन्स इसे मानने को तैयार नहीं हैं। रोहित के लिपसिंक से पता चल रहा था कि उन्होंने क्या बोलने का प्रयास किया। अक्सर रोहित शर्मा से जुड़े ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं।

भारतीय टीम रांची एकदिवसीय मुकाबले में जीत दर्ज करने के बाद अब अगले मैच के लिए रायपुर पहुँच गई है। रायपुर में दूसरा मुकाबला जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा जमाने का प्रयास करेगी। रोहित और कोहली के ऊपर वहां भी नजरें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+