क्विक अलर्ट के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
For Daily Alerts
Oneindia App Download

किरोन पोलार्ड के रिटायरमेंट पर रोहित शर्मा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- वो खिलाड़ी हमेशा टीम का लीजेंड रहा है

Google Oneindia News

आईपीएल 2023 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने संन्यास की घोषणा कर दी। पोलार्ड ने आईपीएल 2023 की रिटेंशन समय सीमा से कुछ घंटे पहले ही संन्यास का ऐलान कर दिया था। कहा जा रहा है कि पोलार्ड पहले ही यह बात जानते थे कि मुंबई में उन्हें रिटेन नहीं किया जाएगा, इसीलिए उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। हालांकि पोलार्ड ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने मुंबई फ्रेंचाइजी से बात करके यह फैसला लिया था।

Recommended Video

IPL 2023: Kieron Pollard ने लिया IPL से Retirement, MI ने दी नई जिम्मेदारी | वनइंडिया हिंदी*Cricket
kieron pollard and rohit sharma

रोहित ने पोलार्ड के लिए क्या कहा?

पोलार्ड के संन्यास के फैसले पर अब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का रिएक्शन आया है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर पोलार्ड को ट्रिब्यूट करते हुए एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस के लिए हमेशा एक लीजेंड रहा है, पोलार्ड ने बड़ा इम्पैक्ट डाला है, वो मुंबई के लिए हमेशा दिल से खेले हैं। रोहित ने यह बातें पोलार्ड और अपनी एक फोटो को शेयर करते हुए कही हैं। रोहित ने पोस्ट के आखिरी में कहा है कि वो उन्हें बहुत मिस करेंगे। आपको बता दें कि पोलार्ड संन्यास के फैसले के बाद मुंबई की टीम के साथ ही बतौर बल्लेबाजी कोच जुड़े रहेंगे।

2022 में 6 करोड़ रुपए में रिटेन हुए थे पोलार्ड

आपको बता दें कि किरोन पोलार्ड मंगलवार को उन 13 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन डेडलाइन के दिन रिलीज कर दिया। हालांकि पोलार्ड ने रिलीज प्लेयरों की सूची आने से पहले ही संन्यास की घोषणा कर दी थी। बता दें कि कि पोलार्ड को मुंबई ने 2022 के सीजन से पहले 6 करोड़ रुपए में रिटेन किया था, लेकिन वो गेंद और बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम साबित हुए थे। उन्होंने 11 मैचों में 15 से भी कम के औसत से 144 रन बनाए थे।

आईपीएल से रिटायर होने के बाद किरोन पोलार्ड बतौर बल्लेबाजी कोच मुंबई की टीम के साथ जुड़े रहेंगे। इसके अलावा यूएई के आईएलटी 20 में एमआई अमीरात के लिए भी खेलेंगे। पोलार्ड ने कहा कि वह एक खिलाड़ी के रूप में आईपीएल की चर्चा को याद करेंगे, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने बहुत गर्व और संतुष्टि के साथ संन्यास लिया।

IPL 2023: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कीरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, मुंबई फैंस को बड़ा झटकाIPL 2023: गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने वाले कीरोन पोलार्ड ने IPL से लिया संन्यास, मुंबई फैंस को बड़ा झटका

English summary
Rohit Sharma reaction on Kieron Pollard great announces IPL retirement
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X