अश्विन को क्यों किया गया वनडे टीम में शामिल? रोहित शर्मा ने बताया यह कारण
Rohit Sharma on Ravichandran Ashwin: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम इंडिया में रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया गया है। अश्विन को वर्ल्ड कप टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं, इस बारे में स्थिति साफ़ नहीं है। रोहित शर्मा ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पता चलेगा।
रोहित शर्मा ने कहा है कि अश्विन कहां स्टैंड करते हैं, वर्ल्ड कप से पहले यह देखने का मौका है। रोहित शर्मा ने कहा कि अश्विन ने करीब 100 टेस्ट और 150 वनडे मैच खेले हैं। उनके जैसे खिलाड़ी के साथ मैदान पर समय बिताना चिंता की बात नहीं है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गेम से पता चलेगा कि अश्विन कहां हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह काफी समय से वनडे नहीं खेले हैं। शरीर से ज्यादा गेम उनके दिमाग में है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से उनके बारे में पता चलेगा।
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के शुरुआती दो मैचों में केएल राहुल को कप्तान बनाया गया है। दो मैचों के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है। तीसरे मुकाबले में दोनों वापस आ जाएंगे। उनके अलावा हार्दिक पांड्या भी रेस्ट के बाद वापस आएँगे। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 22 सितम्बर को खेला जाएगा।
पहले दो मैचों के लिए भारतीय टीम
केएल राहुल (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, तिलक वर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा, आर अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।
अंतिम वनडे मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविन्द्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, हार्दिक पांड्या, विराट कोहली, कुलदीप यादव, अक्सर पटेल (फिटनेस पर निर्भर), रविचंद्रन अश्विन, वॉशिंगटन सुंदर।












Click it and Unblock the Notifications