रोहित शर्मा ने पांड्या को लौटाया खोया हुआ सम्मान, ऐसा क्या किया कि फैन्स ने लगाए 'हार्दिक-हार्दिक' के नारे
खुली बस से लेकर वानखेड़े स्टेडियम तक टीम इंडिया का काफी स्वागत देखने को मिला। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने हाथों में लेकर खिलाड़ी भी उत्साहित दिखे और फैन्स का धन्यवाद किया। टीम इंडिया को बीसीसीआई ने वर्ल्ड कप जीत के लिए पारितोषिक भी दिया।
वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा से कुछ सवाल जवाब हुए और उन्होंने टीम के अलावा फैन्स का धन्यवाद कहा। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच के दिन हार्दिक पांड्या की गेंदबाजी पर बयान दिया। इसी वानखेड़े में आईपीएल के दौरान हार्दिक को विरोध का सामना करना पड़ा।

रोहित शर्मा ने पांड्या को खोया हुआ सम्मान वापस कर दिया। रोहित शर्मा ने कहा कि हार्दिक पांड्या को सलाम है, उन्होंने अंतिम ओवर शानदार तरीके से किया। इसके बाद मुंबई का क्राउड चिल्लाने लगा। स्टेडियम में हार्दिक-हार्दिक का नारे भी गूंजने लगे। पांड्या खुश दिखाई दिए।
रोहित शर्मा ने ट्रॉफी को लेकर कहा कि यह पूरे देश की है, टीम और बोर्ड की तरफ से मैं सभी को धन्यवाद देता हूँ। कोहली ने बुमराह को क्रेडिट दिया और कहा कि वह हमें पूरे इवेंट के दौरान गेम में लाते रहे हैं। फाइनल में अंतिम पांच में से दो ओवर उन्होंने डाले। क्राउड को कोहली ने कहा कि बुमराह के लिए तालियाँ होनी चाहिए।
कोहली ने फाइनल के दिन बेस्ट पल को लेकर कहा कि रोहित और मैं एक-दूसरे के गले लगे थे। दोनों के आंसू निकल गए थे। ऐसा इसलिए हुआ था क्योंकि हमारा लक्ष्य पूरा हो गया था। कोहली की इस बात को सुनने के बाद रोहित शर्मा ने ताली बजाई।
राहुल द्रविड़ ने एक बार फिर से उसी फोन कॉल का जिक्र किया जो रोहित शर्मा ने उनको नवम्बर में किया था। रोहित ने द्रविड़ को अगले 6 से 8 माह तक कोच बने रहने के लिए कहा था। द्रविड़ ने कहा कि मैं उनका धन्यवाद करता हूँ। कार्यक्रम के अंत में बीसीसीआई ने टीम को जीत के लिए 125 करोड़ का चेक प्रदान किया।












Click it and Unblock the Notifications