IND vs BAN: रोहित ने चौथे दिन क्या रणनीति टीम को बताई? अश्विन ने किया जीत के लिए बने प्लान का खुलासा

IND vs BAN: कानपुर टेस्ट मैच में भारत की तरफ से अग्रेसिव क्रिकेट देखने को मिली और दो ही दिनों में भारतीय टीम ने गदर मचाते हुए जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम की जीत में लगभग हर किसी का बड़ा योगदान रहा। टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत हासिल कर ली।

भारत की जीत की प्लानिंग और अप्रोच को लेकर अश्विन की तरफ से एक बड़ा खुलासा हुआ है। रोहित शर्मा ने टीम को एक संदेश दिया था। कप्तान चाहते थे कि इस मैच को किसी भी हाल में जीतना ही है। इसके बाद बैटिंग करते हुए रोहित शर्मा ने आक्रामक शुरुआत की।

ravichandran ashwin

अश्विन ने कहा कि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के हिसाब से यह हमारे लिए बड़ी जीत है। हमने कल उनको लंच से थोड़ा बाद में ऑल आउट कर दिया था। रोहित का मन था कि बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी के लिए हमें 80 ओवर चाहिए, भले ही हमारी टीम 230 पर ऑल आउट हो जाए। जिस तरह उन्होंने पहली गेंद पर अपना रुख दिखाया, उससे माहौल बन गया।

अश्विन ने पिच से मिलने वाली चुनौती को लेकर कहा कि अगर आप ज्यादा स्पिन कराना चाहते हैं, तो गेंद पिच से चिपकते हुए निकलती है। मुझे ख़ुशी है कि लय पकड़ पाया। गौरतलब है कि अश्विन ने इस मुकाबले में 5 विकेट झटके। पहली पारी में उनको 2 और दूसरी पारी में 3 विकेट मिले।

सीरीज में धांसू ऑल राउंड खेल की वजह से अश्विन को प्लेयर ऑफ़ द सीरीज चुना गया। उन्होंने एक शतक सहित कुल 112 रन बनाए। इसके अलावा उनके नाम इस सीरीज में 11 विकेट भी हैं। कानपुर में अश्विन के अलावा रविन्द्र जडेजा ने भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+