Rohit Sharma के घर में हुई मौत, टूटे दिल के साथ मैदान पर उतरे 'हिटमैन', जड़ा अर्धशतक

Rohit Sharma half century: रोहित की पत्नी रितिका सजदेह ने सोशल मीडिया के जरिए एक बेहद दुखद जानकारी शेयर की है। इसे जानकर हिटमैन के फैंस भी निराश होंगे।

Rohit Sharma

Rohit Sharma half century: श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार अंदाज में बल्लेबाजी की। भारतीय कप्तान ने श्रीलंका के खिलाफ पुराने अंदाज में नजर आए। इस दौरान उन्होंने छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया। इस अर्धशतक को जड़ने के बाद आसमान की तरफ देखते हुए रोहित ने पालतू कुत्ते को यह अर्धशतक समर्पित किया। रोहित के इस खास दोस्त ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

रोहित की वाइफ ने शेयर की तस्वीर

श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच से पहले रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। रोहित शर्मा के पैट डॉग जिससे वह बेहद प्यार करते थे, उसकी मौत मैच से ठीक एक दिन पहले हो गई। रितिका ने अपने पोस्ट में लिखा कि कल का दिन अब तक हमारे जीवन का सबसे कठिन दिन था। हमने अपने जीवन के प्यार को अलविदा कह दिया। रितिका के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

रोहित ने जड़ा अपने करियर का 47वां अर्धशतक

रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ अपने वनडे करियर का 47वां अर्धशतक जड़ा। रोहित ने 63 गेंदों पर 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और तीन छक्के लगाने का कारनामा किया। रोहित ने इसके साथ ही वनडे क्रिकेट में 9500 रन भी पूरे कर लिए हैं। रोहित लंबे समय बाद फॉर्म में नजर आए, रोहित के अलावा शुभमन गिल ने भी अहम 70 रनों की पारी खेली।

भारतीय बल्लेबाजों ने किया कमाल

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 143 रनों की साझेदारी की। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 24 गेंदों में 28 और केएल राहुल ने 29 गेंदों में 39 रन बनाए। पहले वनडे में भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की ओर है। कोहली टीम के लिए बड़ी पारी खेल सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+