Rohit Sharma Net worth: करोड़ों का बंगला, Super Cars का कलेक्शन! लग्जरी से भरपूर है रोहित शर्मा की दुनिया
Rohit Sharma Net Worth in 2025: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने लंबे और सफल करियर का एक चैप्टर बंद कर दिया है। लेकिन मैदान से बाहर उनकी जिंदगी अब भी उतनी ही हाई-प्रोफाइल और लग्जरी से भरपूर है। टेस्ट और टी20 से भले ही विदाई हो गई हो पर 'हिटमैन' की कमाई और स्टाइल का ग्राफ अभी भी टॉप गियर में है।
रोहित शर्मा की कुल नेट वर्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब ₹218 करोड़ मानी जाती है। ये कमाई सिर्फ क्रिकेट खेलने से नहीं, बल्कि ब्रांड एंडोर्समेंट और बीसीसीआई के कॉन्ट्रैक्ट से भी आती है। बतौर A+ ग्रेड खिलाड़ी, रोहित को सालाना ₹7 करोड़ की बेसिक सैलरी मिलती है।

इसके अलावा एक टेस्ट मैच खेलने पर उन्हें ₹15 लाख, एक वनडे के लिए ₹6 लाख और एक टी20 मैच के लिए ₹3 लाख मिलते हैं। हालांकि अब उन्होंने टी20 और टेस्ट से संन्यास ले लिया है, इसलिए इन दोनों फॉर्मैट्स से होने वाली आमदनी पर अब असर पड़ेगा।
IPL से तगड़ी कमाई, मुंबई इंडियंस ने दिल खोलकर खर्चा किया
आईपीएल में रोहित शर्मा की ब्रांड वैल्यू हमेशा टॉप पर रही है। मुंबई इंडियंस ने उन्हें इस सीज़न से पहले ₹16.3 करोड़ सालाना के हिसाब से तीन सालों के लिए रिटेन किया है। इसका मतलब है कि रोहित को अगले मेगा ऑक्शन तक कुल ₹49 करोड़ की मोटी रकम मिलने वाली है। आईपीएल में उनकी लोकप्रियता और लीडरशिप के कारण ब्रांड और फ्रेंचाइज़ी दोनों उन्हें लगातार प्रीमियम खिलाड़ी मानते रहे हैं।
ब्रांड का बादशाह: Adidas से लेकर Dream11 तक सबकी पहली पसंद
रोहित शर्मा सिर्फ मैदान में ही नहीं, विज्ञापन की दुनिया में भी सुपरस्टार हैं। Adidas के साथ उनका जुड़ाव एक दशक से भी ज्यादा का है और CEAT टायर्स का लोगो उनके बैट पर लंबे समय से चमकता आ रहा है। इसके अलावा वह Hublot, Lay's, Dream11, IIFL Finance और Max Life Insurance जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ भी जुड़े हुए हैं। उनकी छवि एक भरोसेमंद और स्थिर खिलाड़ी की है, जिसे कंपनियां अपने ब्रांड का चेहरा बनाना पसंद करती हैं।
30 करोड़ का समंदर किनारे वाला आशियाना
मुंबई के पॉश इलाके में रोहित शर्मा का शानदार घर उनकी रॉयल लाइफ का जीता-जागता उदाहरण है। उनका सी-व्यू अपार्टमेंट करीब 6,000 वर्गफुट में फैला हुआ है और इसकी कीमत करीब ₹30 करोड़ बताई जाती है। इस घर की बालकनी से समंदर का नजारा दिखता है और इसका इंटीरियर एकदम क्लासिक और लग्जरी टच वाला है। यहां रहना खुद में एक सपना है, जो रोहित ने सच कर दिखाया है।
कार कलेक्शन देखकर दिमाग घूम जाएगा
रोहित का कार कलेक्शन भी किसी फिल्मी हीरो से कम नहीं है। उनके पास Lamborghini Urus है जिसकी कीमत करीब ₹4.18 करोड़ है। इसके अलावा Mercedes Benz S Class (₹1.5 करोड़), Mercedes GLS 400D, BMW M5 और Range Rover HSE LWB जैसी गाड़ियां भी उनकी गैराज की शोभा बढ़ा रही हैं। इन कारों की कीमत ही नहीं, परफॉर्मेंस और स्टाइल भी रोहित की क्लास को मैच करती हैं।
हिटमैन सिर्फ नाम नहीं, एक लाइफस्टाइल है
रोहित शर्मा की जिंदगी क्रिकेट से कहीं आगे है। उनकी कमाई, लाइफस्टाइल और लोकप्रियता यह साबित करती है कि 'हिटमैन' अब सिर्फ एक खिलाड़ी नहीं बल्कि एक ब्रांड हैं। उन्होंने जिस तरह अपने खेल से लोगों का दिल जीता, उसी तरह अपनी मेहनत और स्मार्ट फैसलों से लग्जरी की दुनिया में भी अपनी खास पहचान बनाई है।












Click it and Unblock the Notifications