ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में नहीं खेलेंगे रोहित, जानिए किस खिलाड़ी को मिली है कप्तानी

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। रोहित शर्मा पहले वनडे में नहीं खेलेंगे, उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तान होंगे।

India vs Australia ODI series

बीसीसीआई ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है। वनडे सीरीज का आगाज 17 मार्च से होगा। वनडे टीम का कप्तान रोहित शर्मा को ही बनाया गया है, लेकिन बीसीसीआई ने टीम की घोषणा करने के कुछ देर बाद यह अपडेट दिया कि रोहित पहले वनडे मैच में निजी कारणों की वजह से नहीं खेलेंगे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी संभालेंगे। आपको बता दें कि यह पहला मौका होगा जब हार्दिक पांड्या वनडे टीम की कप्तानी करेंगे।

टी20 टीम के कप्तान बने हुए हैं पांड्या

बीसीसीआई की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा है, "रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी संभालेंगे।" बता दें कि हार्दिक पांड्या टी20 वर्ल्ड कप के बाद से हर टी20 सीरीज में भारतीय टीम के कप्तान बनाए जा रहे हैं और उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को हर टी20 सीरीज जिताई है।

उपकप्तान बदला गया

आपको बता दें कि वनडे टीम में एक बड़ा बदलाव जो देखने को मिला है वो यह है कि सेलेक्टर्स ने हार्दिक पांड्या को उपकप्तान बनाया है। हार्दिक पांड्या को केएल राहुल की जगह उपकप्तान बनाया गया है। बता दें कि हार्दिक को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में पहली बार उपकप्तान बनाया गया था। वहीं केएल राहुल 2022 में दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम के उपकप्तान थे।

वनडे में 10 साल बाद इस गेंदबाज की हुई वापसी

आपको बता दें कि भारतीय वनडे टीम में अनुभवी गेंदबाज जयदेव उनादकट की 10 साल के बाद वापसी हुई है। हाल ही में जयदेव उनादकट 12 साल बाद टेस्ट टीम में लौटे थे तो वहीं अब 10 साल बाद वो वनडे टीम में लौटे हैं। जयदेव उनादकट ने 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना आखिरी वनडे खेला था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+