IND vs AUS: केएल राहुल के लिए रोहित शर्मा ने किया दिल जीतने वाला काम, फैंस भी कर रहे हैं सलाम

IND vs AUS, Rohit Sharma: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने कैनबेरा में हो रहे अभ्यास मैच में ओपनिंग करने का फैसला नहीं किया। बारिश के कारण मैच में समय की कमी आई, लेकिन फिर भी उन्होंने पहले टेस्ट मैच में ओपनिंग करने वाले केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल को फिर से ओपनिंग का मौका दिया। यह अभ्यास मैच भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले डे-नाइट टेस्ट की तैयारी का हिस्सा है।

फैंस ने बताया 'सेल्फलेस कैप्टेन'

रोहित शर्मा की यह रणनीति बताती है कि वह टीम के अन्य ओपनर्स पर विश्वास बनाए हुए हैं और अपनी बल्लेबाजी को मध्यक्रम में रखने का विचार कर रहे हैं। रोहित शर्मा के द्वारा ऑस्ट्रेलिया में अभ्यास मैच के दौरान ओपनिंग न करने के फैसले को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। कई लोगों ने उन्हें एक 'सेल्फलेस कप्तान' के रूप में सराहा है, जो टीम की जरूरतों के हिसाब से अपनी भूमिका बदलने के लिए तैयार हैं।

Rohit Sharma 1

फैंस कर रहे हैं जमकर तारीफ

रोहित को लेकर यूजर ने लिखा कि रोहित शर्मा का निर्णय टीम के लिए हमेशा पहले आता है। उन्होंने खुद ओपनिंग छोड़ दी, ताकि दूसरे बल्लेबाजों को मौका मिले। यह केवल एक कप्तान ही कर सकता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि कभी-कभी कप्तान बनने के बाद आपको अपनी भूमिका बदलनी पड़ती है, और रोहित शर्मा ने यह शानदार तरीके से किया। उनका यह कदम टीम के लिए बेहद सकारात्मक रहेगा।

रोहित बना सकते हैं ये बड़ा रिकॉर्ड

6 दिसंबर को एडिलेड में होने वाला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय जोड़ सकती है। खासकर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह मैच अहम होगा। यदि भारतीय टीम इस मैच को जीतती है तो रोहित शर्मा के नाम एक खास उपलब्धि जुड़ जाएगी। वह भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में कप्तान के तौर पर सर्वाधिक जीत हासिल करने के मामले में रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+