Rohit Sharma पंजाब किंग्स के खिलाफ रचेंगे इतिहास! एक ही मैच में दो धांसू रिकॉर्ड बनाने का मौका

Rohit Sharma List Of Records: 26 मई को जयपुर में मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। टॉप 2 में पहुंचने के लिए दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक जंग देखने को मिल सकती है। दोनों टीमें टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश में हैं, ताकि फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिल सके। ऐसे में सोमवार को जीतने वाली टीम टॉप 2 में अपनी जगह लगभग पक्की कर लेगी।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचने की जंग (Rohit Sharma List Of Records)

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीमों में गुजरात टाइटंस (18), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (17), पंजाब किंग्स (17), और मुंबई इंडियंस (16) अंकों के साथ है। ये चारों टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं। पंजाब किंग्स अगर मुंबई से हार जाती है तो वह टॉप-2 से बाहर होकर तीसरे या चौथे स्थान पर आ सकती है और ऐसे में 30 मई को उन्हें एलिमिनेटर खेलना पड़ेगा।

Rohit Sharma

रोहित शर्मा के पास बड़ा मौका

रोहित शर्मा आईपीएल में एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल करने के बेहद करीब हैं। अगर वह पंजाब किंग्स के खिलाफ 67 रन बना लेते हैं तो उनके कुल रन 7000 के पार हो जाएंगे। आईपीएल में इतने रन बनाने वाले वह दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनेंगे। अब तक केवल विराट कोहली ही IPL में 7000 से अधिक रन बना पाए हैं। रोहित 7000 रन बनाने के अलावा एक और धांसू रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

300 छक्के पूरे करने का चांस

आईपीएल में सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ खिलाड़ी क्रिस गेल के नाम है। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में कुल 357 छक्के दर्ज हैं। वहीं, भारत के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम फिलहाल 297 छक्के हैं। अगर आज रोहित का बल्ला अच्छे से चले, तो वह 300 छक्के पूरे कर दुनिया के दूसरे और भारत के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे, जिन्होंने IPL में इतने छक्के मारे हों। ऐसे में रोहित शर्मा का बल्ला चलना मुंबई इंडियंस के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+