रोहित शर्मा ने अमेरिका में जाकर किया एक बड़ा काम, क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आए आगे
Rohit Sharma launches Cricket Academy: मैदान के अंदर अपने बल्ले से धमाका करने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अब मैदान से बाहर भी एक बड़ा धमाका कर दिया है। रोहित शर्मा ने यूएसए में अपनी क्रिकेट एकेडमी लॉन्च कर दी है। क्रिककिंगडम नाम से रोहित शर्मा ने अपनी एकेडमी खोली है।
भारत ही नहीं बल्कि बाहर भी रोहित शर्मा को चाहने वाले काफी बड़ी संख्या में हैं। अब उन्होंने अपना सफर यूएस में शुरू किया है। यह भी याद रखना जरूरी है कि अगले साल होने वाला टी20 वर्ल्ड को वहीँ होगा। वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर अगले टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन करने वाले हैं।

लॉन्च इवेंट में आए बच्चों के साथ रोहित शर्मा ने बातचीत की। इसकी फोटो भी सामने आई है। इसके अलावा उन बच्चों को सम्मानित भी किया गया। यूएसए में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए रोहित शर्मा की यह शानदार पहल है। इससे वहां क्रिकेट को आगे लेकर जाने में मदद मिलेगी।
वेस्टइंडीज दौरे पर पहला वनडे खेलने के बाद रोहित शर्मा ने रेस्ट लिया था। टी20 वर्ल्ड कप में वह पहले ही टीम का हिस्सा नहीं थे। रोहित के अलावा विराट कोहली भी टीम में नहीं हैं। वनडे सीरीज के बाद कोहली एक चार्टर प्लेन से वापस भारत लौट आए थे। रोहित शर्मा अमेरिका चले गए।
रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप में खेलने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि अगले साल हमें यहां टी20 वर्ल्ड कप में खेलना है। उन्होंने कहा कि मैं अगले साल होने वाले इस मेगा इवेंट को लेकर उत्सुक हूं। रोहित के बयान से यही नज़र आता है कि वह टी20 में खेलेंगे।
गौरतलब है कि भारतीय टीम फ़िलहाल वेस्टइंडीज में पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त है। दो मैचों में हारकर टीम इंडिया पिछड़ गई है। अब आगे आने वाले मैचों में भारत की कड़ी परीक्षा है। तीसरा टी20 मुकाबला मंगलवार को गयाना में ही खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications