मुझे नहीं पता शमी के लिए अहमदाबाद में लगे 'जय श्री राम' के नारे! हैरान रोहित ने दी मैच के बाद प्रतिक्रिया

Jai Shree Ram Chants For Mohammed Shami: अहमदाबाद टेस्ट मैच में 5वें दिन की सुबह भीड़ की ओर से जय श्री राम के नारे लगे और शमी का भी नाम लिया गया। रोहित ने मैच के बाद इस पर प्रतिक्रिया दी।

Rohit Sharma

IND vs AUS: भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट के दौरान मोहम्मद शमी पर अहमदाबाद में प्रशंसकों द्वारा 'जय श्री राम' के नारे लगाए गए थे। ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जहां दर्शक जय श्री राम का नारा लगा रहे हैं। वैसे तो ये नारा पूरी टीम के लिए है लेकिन यह भी देखा जा सकता था कि इस दौरान खासकर शमी (Mohammed Shami) का नाम लिया जा रहा है। इस घटना पर मैच के बाद जब हिटमैन की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा, तो भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।

जय श्री राम के नारों से बिल्कुल अनजान

जय श्री राम के नारों से बिल्कुल अनजान

यह तब हुआ जब सोमवार सुबह दोनों टीमों के मैदान में उतरने से पहले भारतीय खिलाड़ी मुकाबले के लिए अपनी कमर कस रहे थे। शमी ने हालांकि नारों पर कोई ध्यान नहीं दिया और वहां से चले गए।

इस मामले को तब मीडिया ने मैच के बाद की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उठाया तो रोहित शर्मा के चेहरे पर चौंकाने वाले भाव थे। फिर उन्होंने कहा, "मैं शमी के लिए जय श्री राम के नारों से बिल्कुल अनजान हूं। मैंने इसे पहली बार सुना। मुझे नहीं पता कि वहां क्या हुआ है।"

फैंस ने भीड़ की हरकत को 'असंवेदनशील' करार दिया है

फैंस ने भीड़ की हरकत को 'असंवेदनशील' करार दिया है

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर सिराज को लेकर भी एक वीडियो वायरल हुआ था जहां तेज गेंदबाज पारंपरिक स्वागत के तौर पर माथे पर टीका लगाने से मना कर देते है। सिराज पर तब निशाना साधा गया था लेकिन भारतीय टीम के और भी सदस्य ऐसे थे जिन्होंने टीका नहीं लगवाया था। इस तरह की चीजों को ज्यादा फैंस स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे में ताजा वीडियो पर भी फैंस ने भीड़ की हरकत को 'असंवेदनशील' करार दिया है और मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

यहां देखें वीडियो-

खैर क्रिकेट के मैदान पर सोमवार को घटी अधिकतर चीजें भारत के लिए बहुत अच्छी खबर लेकर आई। बेहतर होता अगर अहमदाबाद टेस्ट की पिच पर गेंदबाजों के लिए भी कुछ होता और नतीजा भारत के पक्ष में 3-1 से रहता लेकिन वहां न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के खिलाफ अविश्वसनीय जीत दर्ज करने के बाद एक और सांस रोकने वाले टेस्ट जीत हासिल की। उन्होंने इससे पहले इंग्लैंड को भी ऐसे ही अंतिम क्षणों में मात दी थी और अब श्रीलंका की बारी थी। कीवियों की जीत ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचा दिया है। अंतिम पारी में 285 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, विलियमसन ने नाबाद 121 रन बनाए, जबकि मिशेल ने 81 रन बनाकर तूफानी बल्लेबाजी की।

Recommended Video

    WPL 2023: Ellyse Perry ने खेली तूफानी पारी, Delhi के खिलाफ कर दी रनों की बरसात | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+