World Cup: दमदार कप्तान रोहित की टीम को हराना मुश्किल, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने सबको दी चेतावनी

Rohit Sharma: वर्ल्ड कप में अब तक रोहित शर्मा की कप्तानी में वह बात देखने को मिली है। रोहित की रणनीति भी धाकड़ रही है और टीम इंडिया ने मजबूती से खेलते हुए अब तक तीन मैचों में जीत हासिल की है। टीम इंडिया का अंदाज भी काफी आक्रामक रहा है।

रोहित शर्मा की कप्तानी का मुरीद हर कोई हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम भी इस लिस्ट में शामिल हो गया है। रिकी पोंटिंग भी अब मानते हैं कि रोहित शर्मा की टीम इंडिया काफी धाकड़ है और इसे हराना काफी कठिन काम हो गया है।

rohit sharma

आईसीसी से बातचीत करते हुए पोंटिंग ने कहा कि रोहित शर्मा जो भी काम करते हैं, शान्ति से करते हैं। मैदान के बाहर और अंदर दोनों जगह रोहित शर्मा एक जैसे होते हैं। आपको लगेगा ही नहीं कि रोहित शर्मा के ऊपर किसी तरह का कोई दबाव भी है। वह इसे आसानी से झेल लेते हैं।

पूर्व कंगारू कप्तान ने आगे कहा कि भारतीय टीम जिस तरह से खेल रही है, मैं समझता हूं कि इसे हराना काफी कठिन कार्य है। भारत के पास टैलेंट वाले काफी खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम इंडिया ने सभी विभागों को अच्छी तरह से कवर किया है। दबाव आने पर उनका प्रदर्शन देखना होगा लेकिन उनको हराना काफी मुश्किल काम है।

गौरतलब है कि भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश की टीम के साथ होना है। टीम इंडिया ने अपने पिछले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह पराजित किया था। इसके अलावा टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान को भी पटखनी दी है। इस तरह भारतीय टीम ने हर टीम के खिलाफ अब तक धाकड़ प्रदर्शन किया है। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला पुणे में खेला जाएगा। वहां भी धमाकेदार खेल की उम्मीद की जा सकती है। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी इस समय शानदार फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+