रोहित शर्मा के फैंस का अमेरिका में जबरदस्त उत्साह, कप्तान के धमाकेदार स्वागत की वीडियो वायरल
Rohit Sharma's USA trip: भारत के कप्तान रोहित शर्मा का क्रेज संयुक्त राज्य अमेरिका में तब देखने के लिए मिला, जब यहां एक कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति के दौरान उनके फैंस ने जोरदार स्वागत किया।
रोहित भारत के वनडे और टेस्ट फॉर्मेट के नियमित कप्तान हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही टी20I सीरीज के लिए आराम कर रहे हैं।

पिछले काफी समय से हार्दिक पांड्या टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया के कप्तान हैं। ऐसे में ब्रेक का लुत्फ उठा रहे रोहित को कैलिफोर्निया के मिलपिटास में एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए अपनी कार से बाहर आते ही फैंस ने घेर लिया।
स्टार बल्लेबाज ने भी फैंस के साथ भरपूर वक्त बिताया, प्रशंसकों के साथ तस्वीरें क्लिक की और उनका अभिवादन किया। इससे बाद सिक्योरिटी उन्हें अंदर ले गई। वायरल वीडियो को सैन फ्रांसिस्को से ट्विटर पर शेयर किया गया है।
उसी कार्यक्रम के दौरान, रोहित ने एक बड़ा संकेत दिया कि वह जल्द ही संन्यास लेने की कोई योजना नहीं बना रहे हैं। बल्कि वे अगले साल यूएसए और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप का इंतजार भी कर रहे हैं।
एक वायरल वीडियो में रोहित ने कहा, "सिर्फ जाकर एन्जॉय करने से ज्यादा, यहां आने का (अमेरिका में) एक और कारण है। क्योंकि आप जानते हैं कि वर्ल्ड कप आ रहा है। जून में इस हिस्से में टी20 वर्ल्ड कप (2024) होगा। तो, मुझे यकीन है कि हर कोई उत्साहित है। तो हां, हम उसको लेकर उत्सुक हैं।"
ये भी पढ़ें- हारिस ने उड़ाया India A के IPL सितारों का मजाक, कहा- हमने नहीं कहा था, छोटे बच्चों को टूर्नामेंट में भेजो
रोहित-कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों ने हाल ही में टी20 में हिस्सा नहीं लिया है। रोहित का आखिरी टी20 मैच इस साल की शुरुआत में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आया था।
भारत मौजूदा समय में वेस्टइंडीज के साथ तीन मैचों की टी20I सीरीज में खेल रहा है। मेहमान टीम 0-1 से पीछे है और दूसरा टी20I आज खेला जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications