रोहित शर्मा के करियर पर लगा दाग, IPL के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड में शामिल, खराब लिस्ट में बने नंबर एक

Rohit Sharma: मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम आईपीएल इतिहास का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है, जिसे वह कभी याद नहीं रखना चाहेंगे। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वह बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। इस खराब प्रदर्शन के कारण उनके नाम लीग में एक बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड जुड़ गया।

क्रिकेट के इस फटाफट फॉर्मेट में शून्य पर आउट होना किसी भी खिलाड़ी के लिए नया नहीं है। मगर जब बात हिटमैन जैसे महान बल्लेबाज की हो, तो फैंस हैरान रह जाते हैं। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर की एक बेहतरीन गेंद को भांपने में रोहित पूरी तरह चूक गए और विकेट के पीछे ध्रुव जुरेल को कैच थमा बैठे।

Rohit Sharma

हिटमैन के नाम हुआ अनचाहा रिकॉर्ड

इस शून्य के साथ ही रोहित शर्मा ने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की बराबरी कर ली है। अब इन दोनों स्टार खिलाड़ियों के नाम इस टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से रिकॉर्ड 19-19 बार शून्य पर आउट होने का यह अनचाहा तमगा लग चुका है।

टूर्नामेंट के पिछले सीजन में रोहित इस सूची में दिनेश कार्तिक के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद थे। हालांकि, नए सीजन के इस मुकाबले ने उन्हें टॉप पर पहुंचा दिया। मुंबई इंडियंस के फैंस उम्मीद करेंगे कि उनका यह पसंदीदा बल्लेबाज इस झटके को भुलाकर अगले सीजन कुछ अच्छा और तूफानी करे।

क्र खिलाड़ी शून्य (डक)
1
ग्लेन मैक्सवेल 19
2
रोहित शर्मा 19
3
सुनील नरेन 18
4
दिनेश कार्तिक 18
5
राशिद खान 16
6
पीयूष चावला 16
7
मनदीप सिंह 15
8
अजिंक्य रहाणे 15

कैसा रहा इस सीजन रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कई मैचों में बाहर रहे थे। वह मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन 9 मैचों में मैदान पर उतरे हैं और 283 रन बनाए हैं। शुरुआत में वह बेहतरीन खेल रहे थे लेकिन हेमस्ट्रिंग की चोट से वापस आने के बाद बैटिंग में गिरावट देखी गई।

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले तीन सालों में लगातार खराब रहा है। मुंबई इंडियंस तीन सालों से लगातार टाइटल से दूर रही है। इस सीजन प्लेऑफ़ से भी बाहर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+