रोहित शर्मा ने जायसवाल को कैसे मनाया? ऐसा क्या बोला कि वह मुंबई रणजी टीम में रुक गए, हो गया बड़ा खुलासा
Yashasvi Jaiwasl: कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि यशस्वी जायसवाल अब घरेलू क्रिकेट में अपनी टीम बदलने वाले हैं। मुंबई के लिए खेलना उनको रास नहीं आ रहा है। शायद कुछ चीजें उनको अच्छी नहीं लगी होगी, इस वजह से किसी अन्य टीम की तरफ रुख करने का फैसला लिया गया।
बाद में यशस्वी जायसवाल ने यूटर्न लेते हुए मुंबई के लिए खेलते रहने का फैसला लिया। इससे पहले तो माना जा रहा था कि मुंबई से जिस तरह अर्जुन तेंदुलकर चले गए थे, उसी तरह का निर्णय अब जायसवाल ने लिया है लेकिन बाद में चीजें बदल गईं और इसका क्रेडिट रोहित शर्मा को जाता है।

टाइम्स ऑफ़ इंडिया के एक सीनियर जर्नलिस्ट के अनुसार रोहित शर्मा ने जायसवाल को मुंबई में खेलने के लिए राजी कर लिया था। रोहित ने कुछ ऐसा कहा था, जिसे सुनकर जायसवाल ने अपना फैसला बदल दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई क्रिकेट संघ के प्रेसिडेंट ने कहा है कि मुंबई के साथ रुकने के लिए यशस्वी जायसवाल को रोहित शर्मा ने कहा था।
Yashasvi Jaiswal कैसे माने
रोहित ने यशस्वी से कहा कि मुंबई जैसी टीम के लिए खेलना गर्व और प्रतिष्ठा की बात है। उन्होंने यह भी कहा कि उसे यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि मुंबई ने ही उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच दिया था। हिटमैन की ये बातें यशस्वी जायसवाल के दिल पर लगी और उनका प्लान बदल गया।
रोहित शर्मा को यशस्वी जायसवाल काफी मानते हैं, यह बात किसी से छुपी हुई नहीं है। जायसवाल ने धमाकेदार अंदाज में खेलना रोहित शर्मा के साथ ही शुरू किया था। दोनों टेस्ट में टीम इंडिया के लिए एक साथ ओपन कर चुके हैं। इसके बाद इंग्लैंड में रोहित उनकी बैटिंग देखने गए थे।
Yashasvi Jaiswal को देखने ओवल गए रोहित
ओवल टेस्ट में कुछ दिनों पहले ही जायसवाल ने शतक जमाया था। रोहित शर्मा उस दौरान वहां पहुँच गए थे। शतक जड़ने के बाद जायसवाल ने इसे रोहित को समर्पित किया था। रोहित ने भी खड़े होकर जायसवाल के शतक की तारीफ की और थम्सअप दिया था।












Click it and Unblock the Notifications