'तुझे पता नहीं है तूने क्या किया है', पंत के ड्रेसिंग रूम में पहुंचते ही रोहित ने कही थी यह बात

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा किसी एक खिलाड़ी का ही चयन कर पा रहे हैं।

नई दिल्ली, 26 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में ऋषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत में से भारतीय कप्तान रोहित शर्मा किसी एक खिलाड़ी का ही चयन कर पा रहे हैं। सीरीज जीतने के बाद रोहित ने कहा कि वह आस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को अधिक समय देना चाहते हैं, क्योंकि कार्तिक को बहुत कम मौकों पर बल्लेबाजी करने का चांस मिल पाता है।

रोहित ने पंत को लेकर कही यह बात

रोहित ने पंत को लेकर कही यह बात

रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को लेकर कहा कि वह पंत को भी अधिक से अधिक मौका देना चाहते हैं। रोहित शर्मा ने कहा कि मैं इन दोनों खिलाड़ियों को विश्व कप से पहले अधिक से अधिक मौके देना चाहता हूं। एशिया कप में दोनों के सारे मैच खेलने की पूरी संभावना थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा नहीं हो पाया। मुझे नहीं पता कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दौरान क्या होने वाला है।

पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने याद किया पुराना किस्सा

पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने याद किया पुराना किस्सा

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच आर. श्रीधर ने क्रिकेटडॉटकॉम के साथ बातचीत करते हुए एक पुराने किस्से को शेयर किया है। आर. श्रीधर ने बताया कि जब गाबा में ऋषभ पंत 89 रन नाबाद बनाकर पवेलियन लौटे तो रोहित शर्मा ने उनका हौसला बढ़ाया था। श्रीधर ने कहा कि हम टीम रूम में थे और रोहित आए और पंत से कहा... तुझे पता नहीं है तूने क्या किया है आज।

रोहित शर्मा ने पंत को कही थी यह बात

रोहित शर्मा ने पंत को कही थी यह बात

आर. श्रीधर ने बताया कि रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत को एहसास दिलाने की कोशिश की वह पारी उनके करियर में बड़ा बदलाव लाने वाली है। ऋषभ पंत बिल्कुल नॉर्मल रहकर रोहित की बाते सुन रहे थे। आर. श्रीधर ने उम्मीद जताई कि वाइट बॉल से ऋषभ पंत भारत के लिए कई यादगार पारियां खेलेंगे। सही समय आने पर वह एक बार फिर टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे।

समय के साथ बेहतर होते जाएंगे पंत

समय के साथ बेहतर होते जाएंगे पंत

भारतीय टीम के पूर्व फील्डिंग कोच ने कहा कि ऋषभ पंत समय के साथ-साथ अपने खेल में बेहतर होते जाएंगे। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं है, जब टेस्ट की तरह वनडे और टी-20 में भी ऋषभ पंत के बल्ले से मैच विनिंग पारियां निकलेगी। मैनचेस्टर में हाल ही में उन्होंने शतक लगाया था। मुझे यकीन है कि आने वाले दिनों में पंत इस तरह की कई पारियां भारत के लिए खेलते दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+