IND vs NZ: वर्ल्ड कप में अब रोहित शर्मा के नाम सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड, इस दिग्गज को छोड़ा पीछे

IND vs NZ Semifinal: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारत और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस दौरान ओपनिंग करने आए कप्तान रोहित शर्मा उस समय सुर्खियों में आ गए जब वह विश्व कप में 50 से अधिक छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। हिटमैन की इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं।

रोहित शर्मा के नाम सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड
दरअसल, रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर छक्के साथ ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही भारतीय कप्तान ने वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सर्वाधिक छक्के (50) लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। उन्होंने वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है, जिनके नाम 49 छक्के दर्ज हैं।

rohit sharma

रोहित ने न केवल ओवरऑल रिकॉर्ड तोड़ा, बल्कि वह एक विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस उपलब्धि ने एक बार फिर उन्हें क्रिस गेल से आगे कर दिया, जिन्होंने 2015 विश्व कप में 26 छक्के लगाए थे।

रोहित के लिए ये शानदार पल न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के पांचवें ओवर में आया, जब उन्होंने विश्व कप में अपना 50वां छक्का लगाने के लिए ट्रेंट बोल्ट की गेंद को डीप बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। जैसे ही उन्होंने इतिहास की किताबों में अपना नाम दर्ज कराया, स्टेडियम में मौजूद क्राउड जश्न में डूब गई।

हालांकि, स्टेडियम में उस वक्त सन्नाटा पसर गया, जब टिम साउदी ने रोहित शर्मा को विलियमसन के हाथों कैच आउट करा दिया। विस्फोटक बल्लेबाज के आउट होने के बाद न्यूजीलैंड को थोड़ी राहत की सांस मिली है। उनके द्वारा गेंदबाजी में किया गया बदलाव काम आया है। साउदी ने धीमी गेंद से अच्छा प्रदर्शन किया।

रोहित शर्मा 29 गेंदों में चार चौके और चार छक्के की मदद से 47 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विश्व कप में रोहित शर्मा के असाधारण प्रदर्शन ने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत कर दिया है। लगातार आसानी से छक्के मारने की उनकी क्षमता ने उन्हें प्रशंसकों और साथी क्रिकेटरों से समान रूप से प्रशंसा और सम्मान दिलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+