Suryakumar के साथ पारी की शुरुआत करने को लेकर हो रही आलोचनाओं पर रोहित ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब
टी20 इंटरनेशनल में इस साल भारत ने अब तक 7 सलामी बल्लेबाजों का इस्तेमाल किया है। इनमें कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
नई दिल्ली, 3 अगस्त: टी20 इंटरनेशनल में इस साल भारत ने अब तक 7 सलामी बल्लेबाजों का इस्तेमाल किया है। इनमें कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं। रोहित के जोड़ीदार के रूप में ईशान किशन आम पसंद हैं। किशन ने बतौर सलामी बल्लेबाज 13 मैचों में 419 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। हालांकि हिटमैन और केएल राहुल के बैकअप ओपनर के रूप में वह अपनी उपयोगिता साबित नहीं कर पाए हैं। ऐसे में भारतीय टीम नए ओपनिंग विकल्प के रूप में सूर्यकुमार यादव को तैयार कर रही है। कप्तान रोहित शर्मा के इस प्रयोग की भारी आलोचना भी हो रही है। अब उन्होंने आलोचकों को जवाब दिया है।

बैटिंग लाइन-अप लचीला हो
सूर्यकुमार यादव से ओपनिंग कराने की आलोचनाओं के बीच रोहित ने कहा कि वह नहीं चाहते कि बल्लेबाज एक स्थान पर टिक कर बल्लेबाजी करें। इसके बजाए बैटिंग लाइन-अप में लचीलापन हो। मंगलवार को तीसरे टी20 से पहले टॉस के दौरान रोहित ने कहा, "हम चाहते हैं कि खिलाड़ी कहीं भी बल्लेबाजी करने में सक्षम हों और नहीं चाहते कि वे विशिष्ट स्थिति में बल्लेबाजी करें। हम चाहते हैं कि खिलाड़ी कई बैटिंग ऑर्डर पर बल्लेबाजी कर सकें, कुछ खिलाड़ियों के आधार पर इसे देखने के दो तरीके हैं।"

कैफ ने उठाया था सवाल
पहले टी20 के दौरान फैन कोड से बात करते हुए भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने इस फैसले पर सवाल उठाया था। भारत ने इंग्लैंड सीरीज में सलामी बल्लेबाज के रूप में ऋषभ पंत को चुना था। उन्होंने कहा कि इस कदम ने उन्हें भ्रमित कर दिया क्योंकि पंत को सलामी बल्लेबाज के रूप में केवल दो अवसर दिए गए थे। कैफ ने कहा, "जो कुछ भी था, मैं उसे बिल्कुल नहीं समझ पाया। यदि आप ऋषभ पंत को सलामी बल्लेबाज के रूप में 2-3 मैचों के लिए आजमा रहे थे तो आपको आज भी उनके साथ जाना चाहिए था। उन्हें कम से कम 5 मौके दें। कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की इस रणनीति से वे कम से कम 5-6 मैचों में खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं। लेकिन पंत के साथ ऐसा नहीं हुआ।"

सूर्यकुमार ने खेली जिताऊ पारी
तीसरे टी20 में भारत ने वेस्टइंडीज को 7 विकेट से मात दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने भारत को 165 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे भारतीय टीम ने 19वें ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया की ओर से सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 76 रन की पारी खेली है। वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 26 गेंदों में 33 रन बनाकर भारत को जीत दिलाई। सूर्यकुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications