टेस्ट से संन्यास के बाद भी Rohit Sharma और Virat Kohli पर भरोसा कायम! BCCI ने A+ कॉन्ट्रैक्ट रखा बरकरार
टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। भले ही दोनों दिग्गजों ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया हो, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने उनके ऊपर से भरोसा नहीं हटाया है। बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि दोनों को उनके A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट से बाहर नहीं किया जाएगा।
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में स्पष्ट किया कि विराट और रोहित अब भी भारत के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं, ऐसे में उन्हें A+ ग्रेड से बाहर करने का कोई सवाल ही नहीं उठता।
यह ग्रेड अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक के लिए लागू है और दोनों खिलाड़ियों को इसके तहत मिलने वाली सभी सुविधाएं जारी रहेंगी।

A+ ग्रेड में कौन-कौन शामिल हैं?
इस समय A+ ग्रेड कॉन्ट्रैक्ट में कुल चार खिलाड़ी हैं- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा। ये ग्रेड आमतौर पर उन खिलाड़ियों को मिलता है जो तीनों फॉर्मेट में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं। हालांकि अब जब कोहली और रोहित टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, तो अगले कॉन्ट्रैक्ट साइकल में उनका ग्रेड डाउनग्रेड हो सकता है।
शुभमन गिल बन सकते हैं टेस्ट कप्तान, इंग्लैंड दौरे में अग्निपरीक्षा तय!
विराट और रोहित की विदाई के बाद अब टीम इंडिया को टेस्ट में नए कप्तान की जरूरत है। रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल इस रेस में सबसे आगे हैं। वे जिम्बाब्वे दौरे पर टी20 टीम की कप्तानी कर चुके हैं और IPL में गुजरात टाइटंस के कप्तान भी हैं। हालांकि इंग्लैंड की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उनका टेस्ट कप्तानी में परफॉर्मेंस देखना दिलचस्प होगा।












Click it and Unblock the Notifications