फिल्मी दुनिया में एंट्री के लिए तैयार रोहित शर्मा, सौरव गांगुली भी आएंगे नजर, 4 सितंबर को रिलीज होगा ट्रेलर
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भले ही एशिया कप में अभी तक का सफर उनका फीका रहा हो, लोकिन आने वाले मुकाबलों में वह बड़े स्कोर कर सकते हैं।
नई दिल्ली, 1 सितंबर। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा मैदान पर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। भले ही एशिया कप में अभी तक का सफर उनका फीका रहा हो, लोकिन आने वाले मुकाबलों में वह बड़े स्कोर कर सकते हैं। एशिया कप में अब भारत को अब अपना अगला मैच रविवार को खेलना है। लेकिन इस मैच से पहले रोहित शर्मा ने एक बड़ा धमाका किया है।
पूर्व पाक दिग्गज का बयान- सचिन-कोहली नहीं DHONI की वजह से मैदान पर गजब ढा रहे हैं भारतीय खिलाड़ी
डेब्यू करने को तैयार रोहित शर्मा
रोहित शर्मा ने अपनी पहली फिल्म मेगा ब्लॉकबस्टर का पोस्टर शेयर किया है। गुरुवार एक सितंबर को रोहित शर्मा ने ऑफिश्यली इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म की जानकारी शेयर की है। अपनी तस्वीर के साथ उन्होंने एक मजेदार कैप्शन भी लिखा है। रोहित शर्मा ने लिखा कि नर्वस महसूस कर रहा हूं, एक तरह का डेब्यू है। रोहित शर्मा के इस पोस्ट पर लगातार फैंस कमेंट्स कर रहे हैं।
4 सितंबर को रिलीज होगा ट्रेलर
पूर्व भारतीय कप्तान और वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली भी रोहित शर्मा के साथ इस फिल्म का हिस्सा होंगे। सौरव गांगुली ने भी इस फिल्म की पोस्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अब फैंस बेसब्री के साथ इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म का ट्रेलर चार सितंबर यानी रविवार को रिलीज की जाएगी।
भारत का जबरदस्त प्रदर्शन
सौरव गांगुली और रोहित शर्मा की इस फिल्म के ट्रेलर का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में एशिया कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है। भारत ने अपने शुरुआती दोनों ही मुकाबले जीतकर टॉप फोर में जगह बना ली है। पाकिस्तान और हांगकांग को हराने के बाद भारत की नजरें अब सुपर फोर में होने वाले मुकाबलों पर होगी।