रोहित शर्मा के निशाने पर धांसू वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया में बना देंगे क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा कीर्तिमान?

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जा चुके हैं और वहां उनके बल्ले का जलवा देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा का बल्ला चलता है, तो वह धमाल मचाते हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा ने एक बार डबल सेंचुरी भी जमाई है। उनका बल्ला चलने पर धांसू रिकॉर्ड बन सकता है।

19 अक्टूबर से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो रही है, पहला मुकाबला पर्थ में खेला जाएगा। रोहित शर्मा एक महारिकॉर्ड से सिर्फ आठ ही शॉट दूर हैं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो वर्ल्ड में एक अलग मुकाम पर पहुँच जाएंगे। शाहिद अफरीदी का कीर्तिमान रोहित के निशाने पर है।

rohit sharma

रोहित शर्मा को एकदिवसीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के जड़ने के लिए 8 छक्के जड़ने की दरकार है। वह शाहिद अफरीदी से आगे निकलने के बेहद करीब हैं लेकिन उसके लिए उनका बल्ला चलना चाहिए। अगर रोहित शर्मा फ्लॉप हो जाते हैं, तो यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे।

Rohit Sharma के कुल कितने छक्के

हिटमैन ने 273 मैचों की 265 पारियों में अब तक कुल 344 सिक्स जड़े हैं। शाहिद अफरीदी के नाम कुल 351 छक्के हैं। इस आंकड़े तक आने के लिए अफरीदी ने कुल 398 मुकाबले खेले थे। अफरीदी का यह कीर्तिमान काफी समय से बना हुआ है और अब रोहित एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो इसे तोड़ने के काफी करीब तक आ गए हैं। अगर वह ऐसा करते हैं, तो उनका नाम इतिहास में दर्ज हो जाएगा। करियर के अंतिम पड़ाव पर वह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर फैंस को ख़ुशी का मौका दे सकते हैं।

पर्थ में Rohit Sharma के मैचों का बनेगा कीर्तिमान

रोहित शर्मा एक और आंकड़ा अपने नाम करने वाले हैं, पर्थ वनडे में मैदान पर उतरते ही वह 500 इंटरनेशनल मैच पूरे कर देंगे। इस श्रेणी में वह सचिन तेंदुलकर जैसे प्लेयर्स की बराबरी कर लेंगे। रोहित शर्मा ने अब तक कुल 499 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में रोहित शर्मा ने 67 और वनडे में 273 मैच खेले हैं। टी20 में उन्होंने 159 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट और टी20 से वह रिटायर हो चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+