WTC final 2023: 'हमारे बल्लेबाजों ने हमें...' शर्मनाक हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी

WTC Final in 2023, day 5: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा मायूस नजर आए।

AUS vs IND, Final, ICC World Test Championship Final 2023: लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को हार का स्वाद चखना पड़ा है। भारत की इस हार के लिए टीम के बल्लेबाज जिम्मेदार माने जा सकते हैं। भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक के बाद एक खराब शॉट खेलकर आसानी से अपने विकेट ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को थमा दिया।

रहाणे-कोहली ने तोड़ा उम्मीद: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल के आखिरी दिन विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे मैदान पर जमे हुए थे। लक्ष्य बड़ा था, लेकिन इन दोनों बल्लेबाजों से टीम को बड़े स्कोर की उम्मीद थी। बल्लेबाजों के लिए यह पिच मददगार थी, एक बार सेट होने के बाद यहां बल्लेबाज बड़ा स्कोर आसानी से लगा सकता था। लेकिन ये दोनों ही बल्लेबाज ऐसा करने में फ्लॉप रहे।

Rohit Sharma

हार के बाद बोले रोहित: भारत की हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा बेहद मायूस नजर आए। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप पर सवाल खड़े किए। रोहित ने कहा कि हम बल्ले के साथ बेहतर प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। हमने सिचुएशन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया। रोहित शर्मा के मुताबिक टीम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।

स्मिथ-हेड की तारीफ: पहली पारी में भात के खिलाफ शतक जड़ने वाले ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की बल्लेबाजी को लेकर भी रोहित शर्मा ने बयान दिया। रोहित ने कहा कि हमारे गेंदबाज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की साझेदारी को रोकने में नाकाम रहे। बता दें कि स्मिथ और हेड के बीच चौथे विकेट के लिए हुए 285 रनों की साझेदारी ने भारतीय टीम को मैच से काफी दूर कर दिया था।

फैंस को कहा शुक्रिया: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को देखने के लिए बड़ी तादाद में भारतीय फैंस पहुंचे हुए थे। रोहित शर्मा ने मैच के बाद सभी फैंस का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हमें इतना सपोर्ट मिला, इसके लिए फैंस का शुक्रिया। बता दें कि ये मैच देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारतीय दर्शक स्टेडियम में मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+