IND vs NZ: क्या रोहित शर्मा का टाइम हो गया ओवर? हार के बाद खुद कर दिया बड़ा खुलासा

Rohit Sharma On Captaincy: न्यूजीलैंड ने तीसरे और आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम को 25 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन इस पूरे सीरीज के दौरान काफी खराब रहा। खासतौर पर बल्लेबाजों ने पूरी तरह से निराश किया। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय टीम को चौथी पारी में जीत के लिए 147 रन बनाने थे। लेकिन टीम 121 रनों पर सिमट गई और 25 रनों से मैच गंवा बैठी।

रोहित ने मानी गलती

इस हार के बाद भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा बेहद दुखी नजर आए। रोहित ने कहा कि आप जानते हैं, सीरीज हारना, टेस्ट हारना कभी आसान नहीं होता, यह कुछ ऐसा है जो आसानी से पचने वाला नहीं है। फिर से हम अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट नहीं खेल पाए, हम जानते हैं और हमें इसे स्वीकार करना होगा। उन्होंने (न्यूजीलैंड) पूरी सीरीज में हमसे बहुत बेहतर प्रदर्शन किया।

Rohit Sharma 1

बताई टीम की बड़ी गलती

रोहित ने आगे कहा कि हमने बहुत सारी गलतियां कीं और हमें इसे स्वीकार करना होगा। हमने पहली पारी (बेंगलुरू और पुणे में) में पर्याप्त रन नहीं बनाए और हम खेल में बहुत पीछे थे, यहां, हमें 30 रन की बढ़त मिली, हमें लगा कि हम आगे हैं, लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता था, हमें बस थोड़ा सा प्रयास करना था जो हम करने में विफल रहे। ऐसे लक्ष्य का पीछा करते हुए आप बोर्ड पर रन भी चाहते हैं, यह कुछ ऐसा है जो मेरे दिमाग में था।

बल्लेबाजी में नहीं दिखा पाये दम

जब मैं बल्लेबाजी करने जाता हूं तो मेरे दिमाग में कुछ खास विचार, कुछ योजनाएं होती हैं, लेकिन इस सीरीज में ऐसा नहीं हो पाया और यह मेरे लिए निराशाजनक है। कुछ खिलाड़ियों ने जैसे पंत, जायसवाल और गिल ने दिखाया कि इन सतहों पर कैसे बल्लेबाजी करनी है, आपको थोड़ा आगे रहना होगा और जब हम ऐसी पिच पर खेलते हैं तो सक्रिय होना होगा। हम पिछले 3-4 सालों से ऐसी पिचों पर खेल रहे हैं, हम जानते हैं कि कैसे खेलना है। लेकिन इस सीरीज में ऐसा नहीं हुआ।

बल्लेबाजी और कप्तान के रूप में रोहित फ्लॉप

अपनी बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बल्लेबाजी और कप्तान के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया, यह कुछ ऐसा है जो मुझे परेशान करेगा। लेकिन, हमने सामूहिक रूप से अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और यही इन हार का कारण है। रोहित के इस बयान के बाद लंबे समय तक इस फॉर्मेट में उनकी कप्तानी और खेलने को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+