गौतम गंभीर के साथ बिगड़े रोहित-कोहली के रिश्ते? दो धड़ों में बंट गई टीम, रांची ODI के बाद BCCI में मची खलबली
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज के रोमांच के बीच टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर और दो दिग्गज सीनियर बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हो गए हैं।
यह अंदरूनी खींचतान अब इतनी बढ़ गई है कि खुद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इस मामले में हस्तक्षेप करने की ज़रूरत महसूस हो रही है। रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला एकदिवसीय समाप्त होने के बाद कुछ वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं।

दैनिक जागरण के मुताबिक, जब राहुल द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर ने भारतीय टीम के हेड कोच के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी, तब विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ उनके रिश्ते काफी सहज और सकारात्मक नजर आ रहे थे। लेकिन अब कहा जा रहा है कि समय के साथ यह समीकरण बदलने लगा है और दिग्गज बल्लेबाजों व कोच के बीच पहले जैसी गर्मजोशी नहीं रही।
इस रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि इन दोनों खिलाड़ियों के भविष्य को लेकर एक अहम बैठक हो सकती है। यह मीटिंग रायपुर या विशाखापट्टनम में आयोजित की जा सकती है, जहां दूसरा और तीसरा वनडे मुकाबला खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications