रोहित-विराट का है बुरा हाल, अक्षर पटेल हैं इस मामले में दोनों दिग्गजों से आगे, जानिए पूरा मामला

न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु और पुणे टेस्ट मैच में भारतीय बैटिंग यूनिट की कलई खुल गई। टीम इंडिया के धांसू बल्लेबाज भी टिकने में नाकाम रहे और सीरीज भी हार गए। भारत के दो दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली इस समय रन नहीं बना पा रहे हैं।

कोहली और रोहित दोनों का ही बल्ला खामोश रहा है। इन दोनों के आंकड़ों पर नजर डाली जाए, तो हैरान करने वाली जानकारी सामने आती है। रोहित शर्मा और विराट कोहली से आगे तो अक्षर पटेल नजर आते हैं। दोनों की पिछली 10 टेस्ट पारियों में बनाए गए रनों में अक्षर पटेल आगे हैं।

rohit and kohli

पिछली दस टेस्ट पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की बात की जाए, तो रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टॉप पांच से बाहर हैं। यहाँ तक कि टॉप आठ तक में इन दोनों का नाम शामिल नहीं हैं। बुरी तरह फ्लॉप प्रदर्शन रहा है।

इस लिस्ट में सबसे पहले नाम यशस्वी जायसवाल का नाम आता है। जायसवाल ने पिछली 10 टेस्ट पारियों में कुल 508 रन बनाए हैं और उनके ठीक पीछे शुभमन गिल खड़े हैं। गिल ने इन दस पारियों में 438 रनों का आंकड़ा हासिल किया है। नंबर तीन पर हैरान करने वाला नाम है।

यहाँ अक्षर पटेल हैं, जो तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। पटेल ने पिछली 10 टेस्ट पारियों में 431 रन बनाए हैं और चौथे स्थान पर ऋषभ पंत का नाम आता है। पंत ने कुल 400 रन बनाए हैं। उनके बाद इस लिस्ट में सरफराज खान हैं। बेंगलुरु में शतक जड़ने वाले सरफराज ने 370 रन बनाए हैं।

इस अहम लिस्ट में केएल राहुल, रविन्द्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर का नाम भी है। तीनों ने ही क्रमशः 339, 322 और 304 रन बनाए हैं। सुंदर ने तो महज 8 पारियों में ही ये रन बनाए हैं। अब बात दोनों दिग्गजों की करें, तो कोहली ने 245 और रोहित ने 262 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली प्रोपर बल्लेबाज हैं लेकिन दोनों का बल्ला खामोश ही रहा है। भारत की नैया को डूबने से अन्य बल्लेबाजों ने बचाया है। रोहित और कोहली का इसमें कोई योगदान नहीं रहा है। दोनों के बल्ले से रन नहीं आना चिंता की बात है।

पिछली 10 टेस्ट पारियों में टॉप भारतीय बल्लेबाज

  • 508- शुभमन गिल
  • 438 - यशस्वी जयसवाल
  • 431 - अक्षर पटेल
  • 400- ऋषभ पंत
  • 370 - सरफराज खान
  • 339 - केएल राहुल
  • 322 - रवीन्द्र जड़ेजा
  • 304 - वाशिंगटन सुंदर
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+