आरजे महवश की क्रिकेट में एंट्री, धांसू लीग में खरीदी टीम, कप्तान का नाम कर देगा हैरान

RJ Mahvash: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ आरजे महवश का नाम अक्सर जुड़ते रहता है। अक्सर क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम में दिखाई देने वाली महवश अब खुद खेल से जुड़ गई हैं और एक टीम भी खरीदी है। टी10 टूर्नामेंट की नीलामी में टीम खरीदकर महवश अब खेल के बिजनेस में उतर गई हैं।

तीन दिनों के लिए चलने वाले CLT10 टेनिस बॉल टूर्नामेंट में आरजे महवश ने टीम खरीदी है। वह सुप्रीम स्ट्राइकर्स की मालकिन बन गई हैं। टूर्नामेंट 22 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक चलने वाला है। आरजे महवश ने इस इवेंट के लिए दिग्गज खिलाड़ी को कप्तान बनाया है।

RJ Mahvash
Photo Credit: RJ Mahvash Instagram

दिल्ली में आयोजित नीलामी प्रक्रिया में भाग लेते हुए महवश ने अपने कप्तान की घोषणा भी की। ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर शॉन मार्श को कप्तानी सौंपी गई है। नीलामी प्रक्रिया स्पोर्ट्स प्रेजेंटर चारु शर्मा ने की। आरजे महवश के अलावा प्रिंस नरुला, सनी लियोनी आदि सेलिब्रिटीज भी अपनी टीमों के मालिक हैं।

टीम खरीदने के बाद महवश ने ख़ुशी जताई और अपने इन्स्टाग्राम पर भी इसकी घोषणा की। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी टीम के कप्तान के बारे में बताया। टेनिस गेंद से होने वाले टूर्नामेंट का उद्देश्य पारम्परिक गेम को प्रोफेशनल माहौल में लाना है। इसमें अहम वित्तीय निवेश होने से चार चाँद लग जाएंगे।

हाल ही में आरजे महवश के बारे में जब युजवेंद्र चहल से पूछा गया, तो उन्होंने अपने रिश्ते को लेकर स्थिति साफ कर दी थी। चहल ने कहा था कि दोस्ती को लोगों ने रिलेशनशिप नाम दे दिया। उन्होंने बताया था कि आरजे महवश के साथ उनकी दोस्ती है।

हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल सीजन में महवश को पंजाब किंग्स का सपोर्ट करते हुए देखा गया था। पंजाब किंग्स के लिए चहल खेल रहे थे। इस दौरान वह चहल और उनकी टीम के समर्थन में खड़ी थीं। धनश्री से तलाक के बाद चहल को महवश ने काफी सपोर्ट किया है। देखना होगा कि मार्श की कप्तानी में उनकी टीम कैसा प्रदर्शन करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+