Riyan Parag ने धोनी को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात, माही की तरह करना चाहते हैं यह काम

आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी कर दिए हैं। आईपीएल में बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि कोई खिलाड़ी परफॉर्म ना करें इसके बावजूद टीम में उसकी जगह बरकरार रहा हो।

Riyan Parag on MS Dhoni: आईपीएल 2023 के लिए सभी टीमों ने अपने खिलाड़ियों के रिलीज और रिटेन लिस्ट जारी कर दिए हैं। आईपीएल में बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि कोई खिलाड़ी परफॉर्म ना करें इसके बावजूद टीम में उसकी जगह बरकरार रहा हो। पिछले बार के उपविजेता राजस्थान रॉयल्स ने एक बार फिर रियान पराग को रिटेन किया है। जबकि आईपीएल में वह अब तक अपना दम दिखाने में नाकाम रहे हैं।

रियान पराग ने धोनी को लेकर कही यह बात

रियान पराग ने धोनी को लेकर कही यह बात

राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिटेन किए जाने के बाद रियान पराग ने टीम को धन्यवाद किया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी दिल की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत कम क्रिकेटर्स हैं जो महेंद्र सिंह धोनी की तरह मैच को फिनिश करना जानते हैं। वह राजस्थान के लिए यही काम करना चाहते हैं। आइपीएल में रियान पराग को नंबर 6 या 7 पर बैटिंग करने का मौका मिलता है और वह यहां धोनी की तरह प्रदर्शन करना चाहते हैं।

धोनी की तरह हर किसी के पास महारत हासिल नहीं

धोनी की तरह हर किसी के पास महारत हासिल नहीं

स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते रियान पराग ने कहा कि धोनी की तरह मैच को फिनिश करना हर कोई नहीं जानता है। वह एक ऐसी कला है जिसकी महारत बहुत कम लोगों के पास ही है। उन्होंने कहा कि साल 2020 मेरे करियर के हिसाब से अच्छा नहीं था। संगकारा और संजू सैमसन मुझ पर विश्वास करते हैं। ऐसे में बाहर लोग क्या बात करते हैं मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। बता दें कि आईपीएल 2020 में पराग ने 12 परियों में 86 रन बनाएं। पराग के खराब प्रदर्शन पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया।

राजस्थान ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी

राजस्थान ने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपी

राजस्थान रॉयल्स ने 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। इनमें जेम्स नीशम, करुण नायर, नाथन कुल्टर-नाइल, रासी वान डर डुसेन, अनुनय सिंह, कॉर्बिन बॉश, डेरिल मिशेल, शुभम गढ़वाल, तेजस बरोका शामिल हैं।

रिटेन खिलाड़ी: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, जोस बटलर, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, प्रसिद्ध कृष्णा, ट्रेंट बोल्ट, ओबेड मैकॉय, नवदीप सैनी, कुलदीप सेन, कुलदीप यादव, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, केसी करियप्पा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+