GT और SRH से रियान पराग ने मांगी मदद, प्लेऑफ में पहुंचने के लिए करना होगा ये काम
Riyan Parag tweet viral: राजस्थान रॉयल्स की टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Rajasthan Royals win over Punjab Kings, Riyan Parag: आईपीएल 2023 की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन तरीके से किया था। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने अपने शुरुआती पांच में से चार मुकाबलों में जीत हासिल की थी। लेकिन इसके बाद टीम को आखिरी 6 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
राजस्थान ने जीता मैच: पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला के मैदान पर चार विकेट से जीत हासिल कर राजस्थान की टीम ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है। राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई और आरसीबी पर निर्भर रहना पड़ेगा। अगर मुंबई और आरसीबी की टीम अपना मुकाबला हारती है तो राजस्थान के लिए प्लेऑफ के दरवाजे खुल जाएंगे।
रियान पराग ने मांगी मदद: राजस्थान रॉयल्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले रियान पराग ने राजस्थान के लिए दूसरी टीमों से मदद मांगी है। रियान पराग का एक ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस से मदद मांगी है। अगर ये दोनों ही टीम अपना अगला मैच जीत जाती है तो फिर राजस्थान की टीम प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
रियान पराग ने किया ट्वीट: रियान पराग ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा कि गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद कृपया अब हमारी थोड़ी मदद करें। रियान पराग के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। फैंस लगातार उनके खराब प्रदर्शन को लेकर उन्हें निशाने पर ले रहे हैं।
रॉयल्स के 14 प्वॉइंट्स: राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। पंजाब के खिलाफ जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स के 14 प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, राजस्थान रॉयल्स प्वॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। अगर चीजें उनके पक्ष में रहती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications