रविन्द्र जडेजा नहीं भूल पा रहे RCB से मिली हार का गम, जानिए पत्नी रिवाबा ने मूड ठीक करने के लिए क्या किया

चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के मैच में रविन्द्र जडेजा ने अपनी टीम को जीत दिलाने का भरसक प्रयास किया था लेकिन सफलता नहीं मिली। जडेजा ने चेन्नई को टॉप चार तक लेकर जाने का प्रयास करते हुए क्रीज पर रहकर धमाकेदार बैटिंग की थी। चेन्नई को 27 रनों से हार के साथ बाहर होना पड़ा था।

पिछले आईपीएल के फाइनल में जडेजा ने ही टीम को जीत दिलाते हुए खिताब हासिल करने में मदद की थी लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग नहीं ला पाई। बेंगलुरु में खेले गए इस मैच में जडेजा के साथ टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी क्रीज पर खड़े हुए थे।

ravindra jadeja

जडेजा क्रीज पर टिके होने के बाद भी चेन्नई को प्लेऑफ़ में नहीं लेकर जा पाए। यह बात उनको खल रही है। उनके दिमाग में भी यही चीज आ रही है कि वह टीम के लिए यह काम कर सकते थे और हम प्लेऑफ़ में जाकर खेलने के हकदार थे। जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा सामने आई है।

रिवाबा जडेजा ने अपनी पति रविन्द्र जडेजा का ध्यान इस हार से भटकाने का प्रयास करते हुए उनके साथ समय बिताने की फोटो पोस्ट की है। इसमें कैप्शन में लिखा है कि इनका दिमाग डायवर्ट करने का प्रयास कर रही हूँ। इस दौरान रिवाबा ने जडेजा का गाल प्यार से पकड़ा हुआ है। रिवाबा ने यह तस्वीर अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर डाली है।

चेन्नई सुपर किंग्स तो बाहर हो गई लेकिन धोनी को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई। महेंद्र सिंह धोनी अगले साल भी आईपीएल में खेलते रहेंगे या नहीं, इस पर कोई निर्णय नहीं हुआ। धोनी ने संन्यास लेने की घोषणा भी अब तक नहीं की है।

जडेजा का आईपीएल अभियान तो समाप्त हो गया लेकिन अभी सबसे बड़ा इवेंट बाकी है। भारतीय टीम यूएसए और वेस्टइंडीज में जाकर टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाली है। भारतीय टीम में जडेजा को भी शामिल किया गया है। टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+