'बेटे को छीनने वाली' ससुर के आरोप के बीच रिवाबा ने पति जडेजा के साथ शेयर की खास तस्वीर, कही दिल छूने वाली बात
Ravindra Jadeja Rivaba Jadeja: भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने राजकोट टेस्ट मैच में मिले अपने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपनी विधायक पत्नी रिवाबा जडेजा को डेडिकेट किया है। वहीं दूसरी ओर रिवाबा जडेजा ने भी सोशल मीडिया पर पति की तारीफ की है।
रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने हाल ही में रिवाबा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। रवींद्र जडेजा के पिता ने रिवाबा पर बेटे को छीनने वाली, घर तोड़ने वाली और पैसों के पीछे भागने वाली महिला कहा है। ऐसे में रवींद्र जडेजा और रिवाबा जडेजा दोनों सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं।

रवींद्र जडेजा के साथ खास तस्वीर शेयर
रिवाबा जडेजा ने पति रवींद्र जडेजा के साथ सोमवार (19 फरवरी) को एक खास तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में रिवाबा और रवींद्र एक-दूसरे को गले लगाते हुए दिख रहे हैं। तस्वीर को शेयर कर रिवाबा जडेजा ने लिखा है कि, ''आपकी ताकत और साहस मुझे हर दिन आश्चर्यचकित करती है। आपको और ज्यादा ताकत और शक्ति मिले मिस्टर जडेजा।''
इस पोस्ट के नीचे कमेंट में यूजर्स ने रिवाबा जडेजा को उनके ससुर को लेकर ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, ''मां-बाप से बड़ा कोई नहीं होता है।'' एक यूजर ने लिखा, ''जडेजा भाई को अपने पिता की इज्जत करनी चाहिए। सरफराज खान से सीखना चाहिए कुछ।'' एक ने लिखा,' हम आप लोगों की तस्वीर पिता के साथ भी देखना चाहते हैं।''
रवींद्र जडेजा ने फिर की पत्नी की तारीफ!
प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिलने पर रवींद्र जडेजा ने इंटरव्यू में कहा, "यह मेरे घरेलू मैदान पर एक खास मैन ऑफ द मैच है। मैं यह खिताब अपनी पत्नी को डेडिकेट करना चाहता हूं। उसने मानसिक तौर पर मेरे पीछे रहकर कड़ी मेहनत कर रही है। वह हमेशा मुझे आत्मविश्वास देती है।"
रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से भाजपा विधायक हैं। रिवाबा जडेजा के खिलाफ बोलते हुए उनके ससुर ने कहा था कि जब से 2016 में जडेजा की शादी हुई है, कुछ महीनों के भीतर ही उनके और उनके बेटे के बीच रिश्ते में तनाव आ गया था। हालांकि जडेजा ने सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके पिता का दिया हुआ इंटरव्यू निरर्थक था।












Click it and Unblock the Notifications