ऋषभ पंत बनाम ईशान किशन, ODI में किसका रिकॉर्ड है बेहतर, क्या किशन के साथ हुई नाइंसाफी

Rishabh Pant vs Ishan Kishan: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के बाद अब एकदिवसीय सीरीज का समय आ गया है। दोनों टीमों के बीच गुरुवार को पहला एकदिवसीय मुकाबला खेला जाएगा। नागपुर में होने वाले इस मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

भारतीय टीम में ऋषभ पंत को शामिल किया गया है, बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज वह टीम में हैं। दूसरी तरफ ईशान किशन को लम्बे समय से टीम में जगह नहीं मिल रही है। पिछले साल से वह बाहर चल रहे हैं। ईशान किशन को एक भी मैच पिछले साल नहीं मिला था।

rishabh pant

बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध से ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को बाहर किया गया था। अय्यर की तो वापसी हो गई मगर ईशान किशन का अब तक कुछ नहीं हुआ। घरेलू क्रिकेट में रन बनाने के बाद भी ईशान किशन को टीम में शामिल नहीं किया गया।

इन सबके बीच पंत को चैम्पियंस ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया। इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भी पंत शामिल हैं। इस कंडीशन में आंकड़ों के हिसाब से पंत और ईशान किशन के बीच एक तुलना होना जरूरी हो जाती है।

ऋषभ पंत के ODI आंकड़े

एकदिवसीय क्रिकेट में ऋषभ पंत ने कुल 31 मुकाबले खेले हैं। 27 पारियों में पंत को बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। इस दौरान उनके बल्ले से 871 रन आए हैं। जहाँ तक औसत की बात है, तो वह 33 से ज्यादा के औसत से रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक आये हैं। 125 नॉट आउट उनका बेस्ट स्कोर है।

ईशान किशन का रिकॉर्ड कैसा है

यहाँ ईशान किशन के आंकड़े देखने पर मामला अलग दिखाई देता है। उनको 27 मैचों की 24 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। ईशान किशन ने कुल 933 रन बनाए हैं और 7 अर्धशतक के अलावा एक शतक भी जड़ा है। उनका बेस्ट स्कोर 210 रन है। औसत में भी वह पंत से आगे हैं। किशन ने 42 से ज्यादा के औसत से रन बनाए हैं।

किशन के साथ हुई नाइंसाफी?

आंकड़ों को देखा जाए, तो ईशान किशन एकदिवसीय क्रिकेट में पंत से बेहतर हैं। रिकॉर्ड तो यही कहता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि किशन के साथ अच्छा नहीं हुआ है। उनको टीम इंडिया में जगह मिलनी चाहिए थी। आंकड़ों में पंत उनके सामने नहीं टिकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+