गजब बेइज्जती है यार! Dinesh Karthik की बॉलिंग का वीडियो वायरल, पंत ने लिए खूब मजे

नई दिल्ली, 10 सितंबर: एशिया कप के अपने आखिरी मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 101 रन के बड़े अंतर से हराया। मैच में अफगानिस्तान की पारी के आखिरी ओवर में बड़ा ही मजेदार वाकया देखने को मिला। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कमान संभाल रहे केएल राहुल ने 20वां ओवर दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को सौंपा। कार्तिक के हाथों में गेंद देख फैंस के साथ-साथ कॉमेंट्री पर करे इरफान पठान भी हैरान रह गए।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: IND vs AFG मैच के यादगार पल, कभी नहीं भूला पाएंगे Fans | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    पंत ने लिए मजे

    पंत ने लिए मजे

    दिनेश कार्तिक की गेंदबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 20वें ओवर में कार्तिक ने 18 रन खर्च किए। ओवर की दूसरी और तीसरी गेंद पर इब्राहिम जादरान ने लगातार दो छक्के जड़े। दिनेश कार्तिक की खराब गेंदबाजी पर विकेटकीपिंग कर रहे ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने भी उनके मजे लेने का कोई मौका नहीं छोड़ा। पंत ने विकेट के पीछे से दिनेश के मजे लेते हुए कहा, ‘'DK भाई थोड़ा तेज गेंद डालो।'' अगली गेंद पर पंत हंसते हुए बोले ‘'DK भाई, सब कंट्रोल में है।‘'

    18 साल के करियर में पहला ओवर

    18 साल के करियर में पहला ओवर

    2004 से टीम इंडिया के लिए खेल रहे दिनेश कार्तिक का इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहला ही ओवर रहा। आईपीएल में भी कभी उनको बॉलिंग करते हुए नहीं देखा गया है। ओवरऑल टी20 फॉर्मेट में उनके नाम पर एक विकेट दर्ज है। टी20 क्रिकेट में कार्तिक ने एक घरेलू मैच में 10 रन देकर एक विकेट अपनी झोली में डाला था। खैर, जो भी हो DK का ये ओवर उनके फैंस जिंदगी भर नहीं भूलने वाले।

    एशिया कप में नहीं आई बल्लेबाजी

    एशिया कप में नहीं आई बल्लेबाजी

    एशिया कप के अपने पहले ही मैच में भारत ने ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक प्लेइंग-11 में खेलने का टिकट मिला था। हालांकि, उस मैच में उनकी बल्लेबाजी नहीं आ सकी। इसके बाद हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ भी कार्तिक खेले और इस मैच में भी उनको बैटिंग का अवसर नहीं मिला। इसके बाद अंतिम एकादश में एक बाएं हाथ के खिलाड़ी को मौका देने के लिए कार्तिक को प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया। इसके बाद अफगानिस्तान के बाद उन्होंने फिर से मैदान पर वापसी की, लेकिन फिर उनकी बल्लेबाजी नहीं आई।

    50 मैच खेल चुके हैं दिनेश

    50 मैच खेल चुके हैं दिनेश

    37 वर्षीय अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक भारतीय टीम के लिए 50 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 28.19 की औसत और 140 के शानदार स्ट्राइक रेट से कुल 592 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उनको टीम में फिनिशर के तौर पर देखा जा रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+