Rishabh Pant को लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया कप्तान, आईपीएल 2025 में करेंगे टीम को लीड

Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स से निकलने के बाद ऋषभ पंत अब एक नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। आईपीएल में इस बार लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऋषभ पंत को बड़ी रकम देकर खरीदा था। इसके बाद उनको लीडरशिप रोल भी दे दिया गया है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका खुद हॉटस्टार पर आए और पंत को कप्तान बनाने की घोषणा भी कर दी। इस तरह पंत को एक बार फिर से कप्तानी करते हुए देखा जा सकेगा। गोयनका के साथ ऋषभ पंत खुद भी वहां मौजूद थे।

rishabh pant

संजीव गोयनका ने कहा कि मैं पंत में एक जन्मजात लीडर देखता हूँ, शायद वह आईपीएल में अब तक के सर्वश्रष्ठ कप्तान साबित होंगे. आगे उन्होंने कहा कि आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों की सूची में अब लोग कहते हैं माही और रोहित, मेरे शब्दों पर ध्यान दें, 10-12 साल बाद यह 'माही, रोहित और ऋषभ पंत' होंगे।

पंत ने कहा कि मुझे पंजाब किंग्स ही एक टेंशन थ। हम जानते थे कि पंजाब टीम पागल हो सकती है और उनके पास 112 करोड़ का पर्स था। दूसरा बेस्ट पर्स 82 करोड़ का था। श्रेयस उधर चला गया तो मैंने सोचा कि यार अब मेरे हिसाब से तो मैं लखनऊ में जा सकता हूँ।

उल्लेखनीय है कि पिछले सीजन तक केएल राहुल टीम के कप्तान थे। पिछले सीजन आईपीएल के दौरान संजीव गोयनका ने केएल राहुल के साथ दुर्व्यवहार किया था और उसका वीडियो चारों तरफ आग की तरह फ़ैल गया था। इसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि राहुल अब लखनऊ के साथ नहीं रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+