2022 का अंत भयानक था, 2023 के लिए ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने ईश्वर से की ये गुजारिश

ऋषभ पंत की बहन साक्षी ने भाई के एक्सीडेंट के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर कुछ लिखा है। उन्होंने ऊपरवाले से विनती की है। साल 2022 का अंत उनके परिवार के लिए काफी डरावना रहा है।

Rishabh Pant sister Sakshi

30 दिसंबर की रात ऋषभ पंत और उनके परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल थी। ईश्वर की कृपा ये छोटा से परिवार एक भयंकर हादसे को झेल गया वर्ना जिस तरह से पंत की कार का एक्सीडेंट हुआ था ऐसे केस में कुछ भी होना संभव था। पंत को मौके पर कार से निकालने वाले, हॉस्पिटल पहुंचने वाले लोगों ने अपना काम बखूबी निभाया और फिर बीसीसीआई ने भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज के इलाज का जिम्मा संभाल लिया। अब पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं और अपने फैंस से भी बातचीत कर पा रहे हैं। (फोटो सौजन्य- Sakshi Pant इंस्टाग्राम)

 पंत का परिवार पहले ही उनके पिता को खो चुका है

पंत का परिवार पहले ही उनके पिता को खो चुका है

जो हुआ उसको टाला तो अब नहीं जा सकता लेकिन आगे सब सही सलामत रहे उसकी दुआ जरूर की जा सकती है। पंत का परिवार पहले ही उनके पिता को खो चुका है। ये पंत का क्रिकेट में उभार है जो ये परिवार उस झटके से संभल पाया। पंत के अलावा उनके परिवार में एक मां और एक बहन हैं जिनका नाम हैं साक्षी पंत। साक्षी इंस्टग्राम पर काफी सक्रिय रहती हैं और वहां पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। साक्षी ने ऊपरवाले सें दुआ की है कि साल 2023 में उनके और उनके परिवार के ऊपर भगवान का हाथ बना रहे।

 एक्सीडेंट के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर लिखा

एक्सीडेंट के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर लिखा

खास बात ये है पंत की बहन ने भाई के एक्सीडेंट के बाद पहली बार सोशल मीडिया पर कोई प्रतिक्रिया दी है। यहां से भगवान से विनती कर रही हैं, मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं वे 2023 में मेरे या मेरी फैमिली के ऊपर अपना हाथ ना हटाएं।

बताया जाता है साक्षी यूके में अपनी पढ़ाई कर रही हैं लेकिन जब उनको भाई के एक्सीडेंट की खबर मिली तो भारत वापस लौट आईं। साक्षी को अक्सर आईपीएल के मैचों के दौरान पंत की टीम दिल्ली कैपिटल्स के लिए चीयर करते हुए स्टेडियम में देखा जा सकता है।

हाल में ही पंत ने भी ट्वीट किया था

हाल में ही पंत ने भी ट्वीट किया था

अभी हाल में ही पंत ने भी ट्वीट किया था। उन्होंने कहा था कि वे तहे दिल से अपने फैंस, टीम साथियों, डॉक्टरों, फिजियो का शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। वे मैदान में उतरने की रेस शुरू कर चुके हैं जिसको पूरा करने में भले ही अभी लंबा समय है लेकिन उनकी सेहत को लेकर अब और कोई दिक्कत नहीं है। हालांकि बताया जा रहा है पंत की अगले डेढ़ महीने में एक और सर्जरी होगी पंत ने खुद ट्वीट में बताया कि उनकी जो भी सर्जरी हाल में हुई वो सफल रही। रिकवरी की शुरुआत हो चुकी है और वे आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए रेडी हैं।

इतना ही नहीं, पंत ने हॉस्टिल में अपनी मां और रजत कुमार व निशु कुमार के साथ फोटो भी शेयर की। इन दोनों अजनबी लड़कों को पंत ने हीरो बताया है जिन्होंने घायल क्रिकेटर को सुरक्षित तरीके से हॉस्पिटल पहुंचाना सुनिश्चित किया।

Recommended Video

    Rishabh Pant Health Update: Team India को लगा करारा झटका, Pant महीनों के लिए बाहर | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+