'अगर पंत एक पैर पर भी फिट हैं तो...', गावस्कर ने ऋषभ को लेकर कही दिल की बात

Sunil Gavaskar On Rishabh Pant: भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप का पहला सीजन अपने नाम किया था। साल 2007 में पहली बार टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में किया गया। अंडरडॉग मानी जा रही भारतीय टीम ने पहले ही सीजन में दमदार प्रदर्शन करते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया और पूरी दुनिया में अपनी छाप छोड़ी।

फिर से जीत की तलाश: साल 2007 के बाद से अब तक भारतीय टीम को टी-20 वर्ल्ड कप में निराशा ही हाथ लगी है। साल 2024 में एक बार फिर से टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। ऐसे में भारतीय टीम अपनी मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ इस टूर्नामेंट में उतरना चाहेगी। भारतीय टीम के पास टी-20 वर्ल्ड कप से पहले खिलाड़ियों को परखने के लिए अधिक मैच नहीं हैं। ऐसे में आईपीएल की परफॉर्मेंस भी काफी हद तक टीम चयन के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है।

Rishabh Pant 1

गावस्कर ने दिया बड़ा बयान: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने टी-20 वर्ल्ड कप को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। गावस्कर ने ऋषभ पंत का सपोर्ट करते हुए कहा कि वह भारतीय टीम में अपनी जगह फिर से हासिल कर सकते हैं। गावस्कर के मुताबिक ऋषभ पंत एक मैच विनर खिलाड़ी हैं जो तीनों ही फॉर्मेट में मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। ऋषभ पंत अगर बल्लेबाज भी करने के लिए फिट हैं तो उन्हें प्लेइंग इलेवन में रखना चाहिए।

हो सकती है पंत की वापसी: गावस्कर ने कहा कि मैं केएल राहुल को विकेटकीपर के रूप में देखता हूं। लेकिन मैं उनसे पहले एक बात कहूंगा अगर ऋषभ पंत एक पैर पर भी फिट हैं तो उन्हें टीम में आना चाहिए। क्योंकि वह हर फॉर्मेट में पासा पलटने वाले खिलाड़ी हैं अगर मैं चयनकर्ता होता तो मैं उनका नाम सबसे पहले रखता। पंत मिडल ऑर्डर में भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेल सकते हैं।

लंबे समय से बाहर हैं पंत: बता दें कि साल 2022 में ऋषभ पंत कार दुर्घटना में चोटिल हो गए थे। जिसके बाद से ही वह भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। पिछले सीजन आईपीएल में भी ऋषभ पंत हिस्सा नहीं ले सके थे। हालांकि साल 2024 में होने वाले आईपीएल में ऋषभ पंत की वापसी की उम्मीदें जताई जा रही है। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तानी करने वाले ऋषभ पंत साल 2024 में एक बार फिर से मैदान पर पुराने अंदाज में दिखाई दे सकते हैं।

टेस्ट में छोड़ी है छाप: ऋषभ पंत भारतीय टेस्ट टीम में बेहद कम समय में अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के गाबा के मैदान पर उन्होंने भारत के लिए मैच विनिंग पारी खेली थी जिसे शायद ही फैंस कभी भुला पाएंगे। ऋषभ पंत वनडे और टी-20 में भी भारत की तरफ से कई मुकाबले खेल चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत आखिर कब तक मैदान पर वापसी कर पाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+