ऋषभ पंत ने दिया रिहैबिलिटेशन प्रोसेस में सबसे बड़ा अपडेट, ट्रेनर के हाथ में फेंकी बैसाखी- VIDEO

Rishabh Pant Health Update- पिछले साल दिसंबर में हुए एक्सीडेंट के बाद रिहैबिलिटेशन प्रोसेस से गुजर रहे ऋषभ पंत ने अपने रिकवरी पर सबसे बड़ा अपडेट दिया है

Rishabh Pant walks without help

Rishabh Pant Rehabilitation Video: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जबसे कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं तब से वे लगातार अपनी रिकवरी पर अपडेट देते रहते हैं। दिसंबर में पिछले साल के अंतिम दिन जिस तरह से उनका कार एक्सीडेंट हुआ था, उसने काफी दिक्कतों को पैदा किया है।

पंत को काफी चोटें आई थी, फिर उनके घुटने की सर्जरी हुई और वह हाल ही में आईपीएल 2023 के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के मैच भी बैसाखियों पर देखने गए थे। वे जनवरी में हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए हैं और तब से लेकर अब तक एक अच्छी रिकवरी का समय भी गुजर चुका है।

लेकिन पंत ने आज जो अपडेट दी है वह सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान उन्होंने खुद अपने पैरों पर चलकर दिखाया है। इससे पहले ऋषभ पंत बैसाखियों के सहारे चल रहे थे लेकिन अब उन्होंने अपने ट्रेनर को बैसाखी थमाई और खुद चलना शुरू कर दिया।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने कहा है- मैं खुश हूं आज और बैसाखी की जरूरत नहीं है।

25 साल के ऋषभ पंत की इस रिकवरी पर गुजरात टाइटंस के कप्तान और भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी कमेंट किया है- लव यू ब्रदर। अपने आप पर विश्वास करना जारी रखें।

सूर्यकुमार यादव भी लिखते हैं कि, स्पाइडी वापस आ गया है। आपको और ताकत मिले।

ऋषभ पंत पिछले साल 30 दिसंबर को हुए कार क्रैश से पहले भारतीय टीम के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में खिलाड़ी थे। वे दिल्ली से अपने होम टाउन जा रहे थे और दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट हो गया। उनको लोकल हॉस्पिटल ले जाया गया जो रुड़की में था। उसके बाद देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट हुए।

जनवरी में पंत का कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट हुआ। उनकी वापसी कब होगी यह तो पूरी रिकवरी होने पर ही पता चलेगा लेकिन उनकी मेहनत रंग ला रही है। हालांकि अभी उनका वजन काफी बढ़ा हुआ है क्योंकि इस स्थिति में आप ज्यादा एक्सरसाइज भी नहीं कर सकते। कुल मिलाकर चुनौतिया तो है लेकिन पंत की रिहैबिलिटेशन प्रोसेस को देखते हुए उम्मीदें भी काफी ज्यादा है।

इसी बीच पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वार्नर को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है लेकिन ये टीम प्लेऑफ से बाहर जाती हुई दिखाई दे रही है क्योंकि अभी तक हुए 9 मुकाबलों में केवल तीन मैच में जीत दर्ज की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+