जब रन दौड़ते हुए ऋषभ पंत के सामने आया गेंदबाज, तो रोहित से बोले पंत- टक्कर मार दूं क्या? देखें वीडियो
बर्मिंघम, जुलाई 10। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया में चार खिलाड़ियों ने वापसी की थी। इनमें विराट कोहली, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा का नाम शामिल था। टीम में चार बदलावों के साथ-साथ ओपनिंग जोड़ी में भी बहुत बड़ा बदलाव हुआ था। ईशान किशन की जगह रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की थी। पंत ने पारी की शुरुआत काफी अच्छी की। रोहित के साथ मिलकर पंत ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 20 गेंदों में 31 रन की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

जानिए क्या हुआ वाकया
बता दें कि जिस वक्त ऋषभ पंत बल्लेबाजी कर रहे थे उस समय ग्राउंड पर उनका इंग्लैंड के गेंदबाज डेविड विली के साथ पंगा होते-होते बचा था। दरअसल, जब पंत ने पहला रन ही लिया था तो डेविड विली उनके बीच में आ गए थे, जिस वजह से पंत रन लेते हुए लड़खड़ा गए थे। बाद में पंत ने रोहित शर्मा से कहा, "यह सामने आ गया यार...सामने आ गया था.... टक्कर मार दूं क्या?" पंत की यह आवाज स्टंप माइक में रिकॉर्ड हो गई।

पंत और रोहित की जोड़ी रही हिट
आपको बता दें कि रोहित शर्मा के साथ ऋषभ पंत का ओपनिंग पर आना हर किसी को हैरान कर गया था। ईशान की जगह पंत को टीम में लाने के बाद लग रहा था कि रोहित के साथ विराट कोहली ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने पंत से ओपनिंग कराकर सभी को हैरान कर दिया। हालांकि मैनेजमेंट का यह फैसला काफी हद तक सही रहा। पंत ने टीम को एक विस्फोटक शुरुआत जरूर दिलाई। पंत ने और रोहित ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़े थे।

भारत ने सीरीज में बनाई अजय बढ़त
इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। कल के मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 49 रन से हराया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड को 171 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17वें ओवर में ही सिर्फ 121 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया की तरफ से रवींद्र जडेजा ने 46 रन की पारी खेली थी।












Click it and Unblock the Notifications